फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   It is disappointing that the MSP law was not announced in the budget

Yamuna Nagar News: बजट में एमएसपी कानून की घोषणा न होना निराशाजनक

Sun, 02 Feb 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
It is disappointing that the MSP law was not announced in the budget
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बजट से किसान कितने खुश हैं और कितने नाखुश, इसे लेकर गुंदियाना गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में किसानों की समस्याओं और बजट में मिली सौगात पर विस्तार से चर्चा की गई। किसान आम बजट से ज्यादा खुश नहीं है। किसानों का कहना है कि उनसे संबंधित जो भी बड़े मुद्दे हैं उनका बजट में जिक्र तक नहीं किया गया। एमएसपी कानून की घोषणा न होने को किसानों ने निराशाजनक बताया है।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू ने कहा कि बजट किसानों का न होकर पूंजीपतियों का है। गत 11 साल में केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया है।
विज्ञापन

किसानों को उम्मीद थी कि बजट में एमएसपी पर फसल खरीद का कानून बनाने को लेकर कोई घोषणा होगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होगा। किसान मान कर चल रहे थे कि उनका कर्जा माफ होगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रविंद्र ने कहा कि किसानों को बिजाई के लिए बीज व कीटनाशक बहुत महंगे दाम पर मिल रहे हैं। जिस कारण फसलों का लागत मूल्य बढ़ रहा है। किसान तो सालभर केवल आंदोलन करने के लिए ही रह गया है। किसान ज्ञान सिंह व धर्मपाल ने कहा कि कर्जमंद होकर किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed