फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   It is difficult to celebrate Holi with loved ones, there is no waiting in trains

Yamuna Nagar News: अपनों संग होली मनाने की डगर मुश्किल, ट्रेनों में वेटिंग तक नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
It is difficult to celebrate Holi with loved ones, there is no waiting in trains
दूसरे राज्यों में रह रहे लोगों की अपनों के संग रंग खेलने की डगर इस बार काफी मुश्किल हो गई है। होली पर परिवार के बीच पहुंचने के लिए लोगों को ट्रेन में सीट नहीं मिल पा रही है। यही नहीं कई गाड़ियां ऐसी भी हैं, जिनमें वेटिंग तक नहीं है।
विज्ञापन

होली से एक महीने पहले ही ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है। मार्च के पहले सप्ताह में होली होने के कारण इस बार अन्य सालों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ है। वहीं दूसरी तरफ इस बार अंबाला मंडल की ओर से अभी तक कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई है। जिससे लोगों के सामने ज्यादा भारी परेशानी खड़ी हो गई है। यमुनानगरमें बर्तन, प्लाईवुड, फेब्रिकेशन सहित अन्य उद्योगों की सैकड़ों इकाइयां हैं। जिसमें करीब तीन लाख से ज्यादा प्रवासी काम करते हैं।
विज्ञापन

वहीं करीब दो लाख ऐसे भी हैं, जो वर्षों से यही बस गए हैं और तीज त्योहार पर ही पैतृक घर जाते हैं। होली के कारण किसी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है। किसी भी ट्रेन में वेटिंग 120 से कम नहीं है। यही नहीं होली करीब आने के साथ यह वेटिंग भी लंबी होती जा रही है। कंफर्म सीट न मिलने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं व बच्चों के साथ जाने वाले लोगों को आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 13006 हावड़ा मेल एक्सप्रेस में इस महीने वेटिंग भी नहीं है। इस ट्रेन में 23 से 28 फरवरी तक नो रूम स्टेटस चल रहा है। मार्च के पहले तीन दिन 150 वेटिंग है और इसके बाद सीट नहीं है। इसी तरह फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस में भी कंफर्म सीट नहीं है। इस ट्रेन में मार्च के पहले सप्ताह में नो रूम है। अन्य दिनों में वेटिंग 150 के पार है। वहीं जम्मू तवी कोलकाता एक्सप्रेस, जम्मू तवी बरौनी अमरनाथ एक्सप्रेस, जम्मू तवी हावड़ा हिमगिरी सुपरफास्ट मेल, अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित अन्य सभी गाड़ियों में लंबी वेटिंग चल रही है। वहीं अधिकांश ट्रेनें नोरूम से चल रही हैं।


यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे हर संभव कदम उठा रही है। त्योहारों व स्कूल की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में भीड़ हो जाती है। होली पर भी मांग बढ़ने के कारण ट्रेनों में सीट नहीं मिल पा रही है। रेलवे इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है। - हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed