{"_id":"6467e44ed2c750f5eb07e0ed","slug":"irregularities-found-in-building-plan-corporation-sealed-three-cafes-yamuna-nagar-news-c-18-1-126416-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बिल्डिंग प्लान में अनियमितताएं मिली, निगम ने तीन कैफे किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बिल्डिंग प्लान में अनियमितताएं मिली, निगम ने तीन कैफे किए सील
विज्ञापन
नगर निगम ने शुक्रवार को छोटी लाइन स्थित तीन कैफों को सील कर दिया। ये वही कैफे है, जिनमें बीती 26 अप्रैल को नगर निगम व पुलिस विभाग ने संयुक्त रेड की थी। रेड के दौरान यहां से कई लड़कियों व लड़कों को बरामद किया गया था। कैफों में छोटे छोटे केबिन बनाए हुए थे। जिसके बाद निगम की ओर से इन कैफे संचालकों को नोटिस जारी किए गए। जांच में निगम अधिकारियों को इन कैफों के बिल्डिंग प्लान में अनियमितताएं मिली। जिसके बाद शुक्रवार को निगम द्वारा तीनों कैफों को सील कर दिया गया।
एटीपी लखमी सिंह तेवतिया ने बताया कि अनैतिक कार्य होने की सूचना बीती 26 अप्रैल को पुलिस विभाग व नगर निगम की टीम ने छोटी लाइन स्थित कई कैफों पर रेड की थी। रेड के दौरान इन कैफों में छोटे छोटे केबिन बनाए हुए मिले थे। जिसके बाद निगम की ओर से छोटी लाइन फ्रेंड्स बैंकेट कैफे, गोल्डन हट कैफे और 1930 कैफे संचालक को नोटिस दिए गए थे। नोटिस में उनसे भवन का नक्शा मांगा गया। वहीं, जो बिल्डिंग बनी है, वह किस उद्देश्य से बनाई गई थी, इसका भी रिकॉर्ड मांगा है। लेकिन भवन मालिकों ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। जांच में इन कैफों के बिल्डिंग प्लान में अनियमितताएं मिली।
जांच में सामने आया है कि ये कैफे दुकानों में चल रहे थे। बाहर कैफे लिखा था, लेकिन अंदर कैफे जैसा कुछ नहीं था। फ्रेंड्स बैंकेट कैफे में तो खाद्य पदार्थ बनाने का कोई इंतजाम नहीं था। वहां सिर्फ अनैतिक कार्य करने के लिए अलग-अलग केबिन बनाए हुए थे। जिन्हें घंटे के हिसाब से युवक और युवती को अनैतिक कार्य करने के लिए पैसे लेकर किराए पर दिया जाता था। यहां आने वाले युवक और युवती को केबिन किराए पर देने के लिए कोई आईडी भी नहीं ली जाती थी। जबकि नियम अनुसार आईडी लेना जरूरी है।
विज्ञापन
कैफों संचालकों को नोटिस दिए गए थे। जवाब न देने पर सील की कार्रवाई की गई है। नियम के अनुसार जांच जारी है। यदि खामी मिली तो इन्हें धवस्त भी किया जा सकता है। लोग बिल्डिंग प्लान का पालन करे और पुलिस के साथ मिलकर निरीक्षण भी किया जाएगा।
- आयुष सिन्हा, कमिश्नर, नगर निगम।