{"_id":"57e6d7844f1c1b416da835f4","slug":"inld-congress-ashok-tanwar-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनभावनाओं को सम्मान होता तो इनेलो को न देखने पड़ते ये दिन : डॉ तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनभावनाओं को सम्मान होता तो इनेलो को न देखने पड़ते ये दिन : डॉ तंवर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Sun, 25 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने इनेलो की सम्मान रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनेलो यदि सत्ता में रहते हुए जनभावनाओं का सम्मान करती तो उन्हें आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। प्रदेशाध्यक्ष शनिवार शाम को जगाधरी में कांग्रेस सेवा दल की सभा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा व इनेलो पर स्टंट की राजनीति करने का आरोप लगाया। हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा मनाए जा रहे स्वर्ण जयंती समारोह के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसमें पूरा सहयोग देगी, लेकिन राजनीति नहीं होनी चाहिए।
पाकिस्तान पर कार्रवाई के सवाल डॉ. तंवर ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा नेता खूब फेंकते थे। अब कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने सैनिकों को अनमोल बताते हुए कहा कि ये मरवाने के लिए नहीं हैं। कार्यक्रम में पार्टी के कई नेताओं के गैर हाजिर रहने के सवाल पर डॉ. तंवर का कहना था कि हम सभी एक हैं। जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम करने वालों को ही तरजीह मिलेगी। इस मौके पर भूपाल भाटी, देवेंद्र चावला, सुरेश ढांडा, असलम खेड़ी, दीपचंद, जिला परिषद मेंबर राजेश कटारिया, सतीश दत्ताना, सतपाल मामली व स्वर्ण कुमार आदि मौजूद रहे।