फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Increased wait for new electric AC buses

Yamuna Nagar News: नई इलेक्ट्रिक एसी बसों का बढ़ा इंतजार

Mon, 15 Apr 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Apr 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Increased wait for new electric AC buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में और नई इलेक्ट्रिक एसी बसें आने का इंतजार बढ़ गया है। पहले 10 बसें अप्रैल में आने की संभावना थी, पर इसमें कई माह का समय लगने की आशंका है। नई बसें आने से पूर्व चार्जिंग व वॉशिंग प्वाइंट्स सहित कर्मशाला का निर्माण कराया जा रहा है। ये काम पूरा होने में छह माह लग सकते हैं।
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर जनवरी में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के तौर पर यमुनानगर व जगाधरी, दोनों शहरों में चलाया जा रहा है। अभी डिपो के कोटे की 45 और इलेक्ट्रिक एसी बसें आनी है, जो अप्रैल में आने की संभावना थी, पर नहीं आईं। अभी और नई बसों के आने में कई माह लग सकते हैं, क्योंकि उनके लिए पहले चार्जिंग व वॉशिंग प्वाइंट्स सहित कर्मशाला तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक एसी बसों के जार्जिंग व वॉशिंग स्टेशन सहित कर्मशाला के लिए दो साइट्स चिह्नित की गई हैं। इनमें एक साइट अंबाला-जगाधरी रोड पर भंभोली गांव की साढ़े चार एकड़ जमीन है, वहीं दूसरी साइट शहर के अंदर जगाधरी बस स्टैंड परिसर में पुरानी पानी की टंकी वाली जगह है। भंभोली के बाद जगाधरी बसस्टैंड पर भी यह निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। इनमें जगाधरी बस स्टैंड पर बसों के दस चार्जिंग प्वाइंट्स व बसों की धुलाई के लिए वॉशिंग प्वाइंट्स बनेंगे। साथ ही बसों की मरम्मत के लिए कर्मशाला भी होगी। ऐसे ही इससे बड़े स्तर पर भंभोली में निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी चलनी बसें
डिपो पर कुल 50 इलेक्ट्रिक एसी बसें आनी है, जिनमें अभी पांच ही हैं। बाकी 45 और बसें आने से जिले में शहर सहित ग्रामीण इलाकों को भी इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा में कवर करने की योजना है। यमुनानगर व जगाधरी दोनों शहरों के साथ छछरौली में यह सेवा जारी है। और नई बसें आने पर बिलासपुर, छप्पर सहित यमुनानगर व जगाधरी शहर के मुख्य रास्तों पर भी सेवा होगी।

और नई इलेक्ट्रिक एसी बसें आने में अभी समय लग सकता है। उनके लिए अभी जगाधरी व भंभोली में चार्जिंग स्टेशन सहित वॉशिंग प्वाइंट्स व कर्मशाला तैयार कराए जा रहे हैं। - दिवाकर सिन्हा, प्रबंधक, इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed