फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Inconvenience caused by waterlogging on roads and streets following two hours of rain

Yamuna Nagar News: दो घंटे की बारिश में सड़कों, गलियों में पानी भरने से परेशानी

Wed, 02 Sep 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Inconvenience caused by waterlogging on roads and streets following two hours of rain
जगाधरी बाजार में भरे पानी के बीच से निकलते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कई दिन से उमड़ रहे बादल मंगलवार दोपहर को जमकर बरस पड़े। इस दौरान दो घंटे तेज बारिश हुई और शहर की गलियां व सड़कों पर पानी भर गया। हालात ऐसे रहे कि मॉडल टाउन के शक्ति नगर, गोबिंदपुरी, प्रोफेसर कॉलोनी में तीन से चार फीट तक पानी भर गया।
शहर की निचली कॉलोनियों में बारिश का पानी घरों में घुस गया। इससे लोगों का घरेलू सामान खराब हो गया। बारिश रुकने के चार घंटे बाद भी पानी उतरा तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी अच्छी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जगाधरी के मटका चौक पर मंगलवार को बारिश में डूबा नजर आया। मटका चौक, रेलवे रोड बाजार, झंडा चौक, पत्थरों वाला बाजार, सिविल लाइन, पटरी मोहल्ला, बूड़िया गेट सहित तमाम क्षेत्रों में पानी भर गया। हालात ऐसे रहे कि पानी घरों व दुकानों में मार करने लगा और लोगों को बचाव के प्रबंध करने पड़े। इसके चलते लोगों नगर निगम और अधिकारियों के प्रति भारी रोष देखने को मिला। जगाधरी के हनुमान गेट स्थित गोपाल नगर की 50 फीट की बंद गली है। मंगलवार को बारिश के दौरान गली में पानी भर गया और घरों में घुस गया। यही नहीं ओवरफ्लो सीवरेज का पानी भी घरों में मार करने लगा। तेज बारिश के कारण घरों में दो-दो फीट तक पानी भर गया। ऐसे में लोग घरेलू सामान संभालने में जुटे रहे। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश रुकने के चार घंटे बाद भी पानी नहीं उतरा। लोगों को बाल्टियों में भर पानी निकालना पड़ा। इस दौरान सीतराम केसरी ने बताया कि स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। बच्चे पढ़ाई में व्यस्त हैं। परंतु ऐसी शासकीय व्यवस्था में बच्चों का पढ़ना मुश्किल हो गया है। ऐसे हालात में गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से 29.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
बारिश से तापमान में कमी देखने को मिली। इस दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने पूरा सप्ताह बारिश के साथ मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि जिले में रविवार तक बारिश की संभावना बन रही है।

जगाधरी बाजार में भरे पानी के बीच से निकलते लोग। संवाद

जगाधरी बाजार में भरे पानी के बीच से निकलते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed