{"_id":"50bdd702ac2f4fc27bc2dcef97bdc0a6","slug":"incomplete-preparations-today-with-the-purchase-of-paddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी तैयारी के साथ धान की खरीद आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी तैयारी के साथ धान की खरीद आज से
कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 01 Oct 2013 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार से सूबे की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू हो रही है। लेकिन मंडियों में धान की खरीद की अधूरी तैयारियाें दिख रही हैं।
जगाधरी अनाज मंडी में लंबे समय से उठ रही सड़कों की रिपेयरिंग की मांग पर प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया है। सड़कों के गड्ढों में मिट्टी व कंकरीट डाल मात्र खानापूर्ति की गई है। मंडी में अव्यवस्थाएं पसरी पड़ी हैं। सड़कों की हालत काफी दयनीय है। मंडी में लाइट भी खराब पड़ी हैं
फड़ कम पड़े तो कहां डालेंगे फसल
मंडी में आढ़तियों की दुकानों के सामने वैसे तो फड़ बनाए हुए है, लेकिन सीजन में ये फड़ फसल की आवक के सामने कहीं नहीं टिक पाते। किसानों को सड़कों पर फसल डालनी पड़ती है।
इस बार भी ऐसा ही होगा। लेकिन सड़क के गड्ढो में डाली मिट्टी और उखड़ी कंकरीट के बीच कैसे किसान अपनी छह महीने की मेहनत को डाल पाएगा। सड़कें टूटी होने से इस बार किसानों को मंडी में दिक्कतों से दोचार होना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
हर बार सीजन से पहले मार्केटिंग बोर्ड की ओर से मंडी में पैचवर्क तो करा दिया जाता था, लेकिन इस बार तो पैचवर्क भी नहीं हुआ। सड़कों के हालात काफी बदतर हो चुके हैं।