फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   illegal construction disnantled

बूड़िया में डीटीपी ने चलाया पीला पंजा, 14 निर्माण किए ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
illegal construction disnantled
illegal construction disnantled - फोटो : Yamuna Nagar
जिले में अवैध निर्माण को लेकर डीटीपी सख्त रूख अपनाए हुए हैं। लगातार ऐसी इमारतों पर विभाग कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को भी डीटीपी ने कार्रवाई करते हुए दो एकड़ भूमि पर किए जा रहे निर्माण अवैध बताते हुए ध्वस्त कर दिए। यह कार्रवाई बूड़िया में की गई। कार्रवाई के दौरान विरोध को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। लेकिन भारी पुलिस बल मौजूद होने के कारण उनकी एक नहीं चल पाई। इस दौरान क्षेत्र के मौजिज लोगों ने अधिकारियों से बात कर समय भी मांगा, लेकिन अधिकारियों ने एक नहीं सुनी। अपनी आंखों के सामने ही सपनों को ताश के पत्तों के समान बिखरता देख लोग बिलख पड़े। उनकी लाखों मिन्नतें कोई काम नहीं आई और डीटीपी की मशीन ने भूमि खाली निर्माण मुक्त कर दी।
विज्ञापन

जिला शहरी योजनाकार अधिकारी अमित माधोलिया ने बताया कि विभाग अवैध निर्माण को लेकर व्यापक रूप से अभियान चलाए हुए है। जिसके तहत बूड़िया में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के लिए बीडीपीओ दिनेश शर्मा को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। कार्रवाई में लोग बाधा न डालें और हंगामा न करे इसके लिए थाना बूड़िया प्रभारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। डीटीपी अमित ने बताया कि कॉलोनी का कुल क्षेत्रफल दो एकड़ है। जिसमें 14 प्लाट पर निर्माण किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि यहां पर विभाग ने 10 डीपीसी और चार बाउंड्री वॉल तोड़ दी। कार्रवाई भूमि मालिकों अपने सहयोगियों के साथ हंगामा किया। लोगों ने कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के सामने वे ऐसा कर न सके। हंगामा के इरादे से जमा हो रहे लोगों को कार्रवाई स्थल पर जाने से पहले ही रोक दिया गया। डीटीपी अमित माधोलिया ने कहा कि आम जनता से अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी गाढ़ी कमाई ऐसी अनधिकृत कॉलोनियों में निवेश न करें। वे खरीदने औो जमीन लेने से पहले किसी भी जांच के लिए डीटीपी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। लोगों की जागरूकता के लिए सभी अनाधिकृत कॉलोनियों में एक जनरल नोटिस बोर्ड भी लगाया गया है। इस दौरान एटीपी दिनेश सिंह, जेई मोहित, जेई रविंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed