फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If you arrive with incomplete data, you will be excluded from the meeting

Yamuna Nagar News: अधूरे डाटा संग आए तो बैठक से होंगे बाहर

Tue, 29 Sep 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
If you arrive with incomplete data, you will be excluded from the meeting
छछरौली मार्ग पर हाईवे किनारे खड़ी लकड़ी से भरी ट्राली और सड़क पर फैला कीचड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुधारने के दावों की सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों की तैयारियों की पोल खुल गई। सड़क सुरक्षा की बैठक में उपायुक्त प्रीति ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारी फिर अधूरे डाटा के साथ पहुंचें तो बाहर कर दिया जाएगा।
बैठक में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पुनीत मित्तल ने सरोजिनी कॉलोनी के सामने सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी। इस पर अन्य अधिकारियों ने उनकी रिपोर्ट को गलत बताया। दरअसल तीज पर्व से पहले उपायुक्त ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। अब एक्सईएन की ओर से कार्रवाई पूरी होने की रिपोर्ट दी गई, जबकि मौके पर स्थिति अलग बताई गई। इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

वहीं बैठक में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे। विभाग के अधिकारी यह नहीं बता सके कि पिछले एक माह में सड़क सुरक्षा के लिए क्या काम किया गया। दुर्घटनाओं से संबंधित रिपोर्ट में भी गंभीर कमियां सामने आईं। आंकड़ों में केवल तेज रफ्तार को हादसों का कारण बताया गया था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि हादसे के लिए कौन जिम्मेदार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने स्कूल बसों की चेकिंग अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। गठित टीमों नेजिले की लगभग 950 स्कूल बसों में से 44 स्कूलों की 168 बसों की जांच की, जिनमें कमियां पाए जाने पर 2 चालान काटे गए।
फ्लाईओवर के पास चेतावनी बोर्ड लगाएं
शाहबाद रोड पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त प्रीति ने अधिकारियों को दुर्घटनाएं रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मनका मनकी फ्लाईओवर और बस स्टैंड के पास गलत साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वाहन चालकों को पहले से सतर्क करने के लिए फ्लाईओवर के पास ही तीन बड़े चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।
वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
सड़क किनारे टाइल लगाने के बाद वन विभाग से मंजूरी लेने की बात सामने आई। इस पर उपायुक्त प्रीति ने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सही काम के लिए नियमों के पालन का हवाला देना और आवश्यक कार्रवाई में देरी करना उचित नहीं है। अवैध फैक्टरी होटलों के पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए समय पर कार्रवाई करें।
काम में देरी पर 22.70 लाख का जुर्माना
सड़क सुरक्षा की बैठक में बूड़िया चौक के रि-डिजाइन और सड़कों के सुधार को लेकर अहम फैसले लिए गए हैं। होटल सफायर से समता योग आश्रम तक हाईवे पर टूटे डिवाइडर की समस्या को देखते हुए चौक रि-डिजाइन का खाका तैयार किया जा रहा है। काम में देरी करने पर मेसर्स पायल कंस्ट्रक्शन पर 22.70 लाख का जुर्माना लगाया गया था और उसे ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है।

कलानौर अंडरपास में लगेंगी लाइटें
कलानौर रोड अंडरपास में रात के समय कम दृश्यता विजिबिलिटी की समस्या को दूर करने के लिए विशेष सुधार कार्य किए जाएंगे। अंडरपास में रोशनी व्यवस्था बेहतर करने के लिए एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही, पुलिया अंडरपास की सतह को समतल करने के लिए सीसी डालकर लेवलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed