फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If permanent officer is not appointed, SDM office will be locked on Monday

Yamuna Nagar News: स्थायी अधिकारी नियुक्त न किए तो सोमवार को जड़ेंगे एसडीएम कार्यालय पर ताला

Thu, 26 Oct 2023 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
If permanent officer is not appointed, SDM office will be locked on Monday
रादौर। उपमंडल रादौर में दो माह से एसडीएम और पांच माह से तहसीलदार का पद रिक्त है। इससे उपमंडल के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की ओर से एसडीएम कार्यालय पर रोष प्रकट किया गया। भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदियाना के नेतृत्व में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि सोमवार तक एसडीएम की नियुक्ति नहीं हुई तो किसान एसडीएम कार्यालय पर ताला जड़ देंगे।
विज्ञापन

जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने बताया कि एक सितंबर को एसडीएम रादौर अमित कुमार का सोनीपत तबादला हो गया था। इसके बाद सरकार ने दो माह बाद भी रादौर में एसडीएम की स्थाई नियुक्ति नहीं की। एसडीएम न होने से सैकड़ों लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कार्य रुके पड़े हैं। एसडीएम रादौर नगरपालिका के भी प्रशासक भी होते हैं, इसलिए उनके न होने से नगरपालिका में कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है। साथ ही नपा क्षेत्र के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। रादौर क्षेत्र में तीन अनाज मंडियां हैं, जहां धान की खरीद का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम मंडियों के प्रशासक होते हैं, ऐसे में किसानों को कोई भी परेशानी हो तो वह एसडीएम के समक्ष गुहार लगा सकते हैं, लेकिन यहां कोई सुनने वाला नहीं है। 30 मई को तहसीलदार सुरेश कुमार सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद कोई भी तहसीलदार नियुक्त नहीं किया गया। अस्थाई तौर पर छछरौली की तहसीलदार को रादौर का कार्यभार सौंपा हुआ है। उनकी मांग है कि तहसील में नियमित तौर पर तहसीलदार की नियुक्ति की जाए। मांग पूरी न होने पर किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। मौके पर जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना, युवा जिला अध्यक्ष संदीप टोपरा, ईश्वर, पवन नंबरदार, नवाब सिंह पंच, चंद्रपाल, बिल्लू नेहरा, विक्रम, करनैल सिंह अमलोहा, जंगशेर कश्यप, रवि सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed