फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband posted vulgar comment on WhatsApp status

Yamuna Nagar News: पति ने अभद्र टिप्पणी कर व्हाट्सएप पर लगाया स्टेटस

Fri, 03 May 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Husband posted vulgar comment on WhatsApp status
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। एक महिला ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना के केस को वापस लेने को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी उसके बारे में अभद्र टिप्पणी कर व्हाट्सएप पर स्टे्टस लगा रहा है। इससे वह परेशान है। उसने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपी पति के विरुद्ध केस दर्ज कराया।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने पति बैंक कर्मी महेश पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया हुआ है। यह केस कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी इस केस को वापस लेने का उस पर दबाव बना रहा है। मना करने पर वह उसके बारे में अश्लील टिप्पणी कर रहा है। इसका स्टेटस व्हाट्सएप पर भी लगाया।
विज्ञापन

आरोपी ने उसके सहकर्मी के साथ संबंध बताकर व्हाट्सएप पर स्टेटस भी लगाया। जिससे उसकी बदनामी हो रही है। आरोप है कि आरोपी केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए अलग-अलग नंबरों से फोन करा रहा है। जिससे वह परेशान है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed