{"_id":"66455a30d8e6057a4d0b5406","slug":"heat-wave-will-not-touch-nine-lakh-animals-department-made-preparations-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-119025-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नौ लाख पशुओं को नहीं छू पाएगा हीटवेव, विभाग ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नौ लाख पशुओं को नहीं छू पाएगा हीटवेव, विभाग ने की तैयारी
Thu, 16 May 2024 06:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 16 May 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सूरज की तपिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिले का अधिक तापमान भी 40 डिग्री तक पहुंच गया। इस चिलचिलाती गर्मी से जहां जनजीवन प्रभावित होने लगा है, वहीं गर्मी का असर जिले के नौ लाख पशुओं पर असर न पड़े, इसको लेकर पशुपालन विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। दरअसल अधिक गर्मी के समय पशु हीटवेव की चपेट में आने की संभावन बनी रहती है, वहीं हीटवेव से बचाने के लिए विभाग ने अपनी जिले की टीम को मैदान में उतार दिया है। जिले के सभी पशुओं की जांच की जा रही है। पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉ. सतबीर सिंह बताते हैं जिले में नौ लाख 29 हजार गाय, भैंस व अन्य पशु हैं। इनमें एक लाख पांच हजार गाय, एक लाख 24 हजार भैंस, 18 हजार भेड़, छह हजार बकरी, चार हजार सुअर और बाकी अन्य है। लेकिन दो परिस्थितियों में हीटवेव घोषित किया जाता है पहला जब 45 डिग्री से ऊपर तापमान हो और दूसरा तीन दिन तक यदि 40 डिग्री तापमान रहे।
पशुओं को छायादार वृक्षों के नीचे रखें
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि हीटवेव को लेकर विभाग की तरफ से गाइडलाइन मिलने के अनुसार काम किया जा रहा है। पशुपालकों को पशुओं को छायादार वृक्षों के नीचे रखें, 45 डिग्री से अधिक तापमान होने पर पशुओं के आवास गृह की खिड़की, दरवाजों पर गीले पर्दे से बचाव करें। दुधारू पशुओं के लिए कूलर की व्यवस्था भी की जा सकती है। पशुओं के लिए दिन में 4-5 बार स्वच्छ एवं ठंडे जल की व्यवस्था करे। पानी की समुचित व्यवस्था होने पर पशुओं को स्नान भी करवाया जा सकता है। पशुओं के आहार में पौष्टिकता वाला भोजन सम्मिलित करें एवं दिन में दो बार गुड एवं नमक के पानी का घोल अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि आमजन के साथ-साथ पशुओं के पीने के पानी के लिए ट्यूबवेल आदि का भी प्रबंध किया जाए। मवेशियों की सुरक्षा के लिए हीटवेव एक्शन प्लान तैयार करें। गर्मी की स्थितियों के दौरान पशुओं में आने वाली बीमारियों के लक्षण व उससे बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करें।