फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana : Padma Bhushan Darshan Lal Jain died

हरियाणा : पद्मभूषण दर्शन लाल जैन का निधन, मोदी ने सार्वजनिक मंच पर छुए थे पैर, कई शिक्षण संस्थाओं की रखी थी नींव

Mon, 08 Feb 2021 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Feb 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
Haryana : Padma Bhushan Darshan Lal Jain died
दर्शन लाल जैन। - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश में जरूरतमंद बच्चों और लड़कियों की शिक्षा का अलख जगाने वाले स्वतंत्रता सेनानी दर्शनलाल जैन का सोमवार को निधन हो गया। सामाजिक कार्यों के मद्देनजर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें देश का तीसरा सर्वोच्च सम्मान पदम भूषण से नवाजा था। वे विलुप्त सरस्वती नदी को धरातल पर लाने के लिए भी लंबे समय से प्रयासरत थे। 

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने सरस्वती नदी शोध संस्थान की स्थापना की थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर यमुनानगर पहुंचे और उन्हें पुष्प चक्र अर्पित करते हुए अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शाम को बुडिया रोड जगाधरी स्थित द्वारका दास श्मशान भूमि में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, शिक्षामंत्री कंवर पाल समेत भाजपा और आरएसएस के दिग्गज अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी जब यमुनानगर आए थे तब उन्होंने सार्वजनिक मंच पर दर्शन लाल जैन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका सक्रिय राजनीति में शामिल होने की ओर कभी झुकाव नहीं रहा। 1954 में जनसंघ द्वारा एमएलसी सुनिश्चित सीट के लिए मिले प्रस्ताव को उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। वहीं तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें राज्यपाल बनाने का संदेश भेजा था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। दर्शन लाल जैन के प्रयासों से ही विलुप्त सरस्वती नदी का प्रवाह पुन: संभव हुआ। उन्होंने लगभग 40 वर्ष तक हरियाणा का प्रांत संचालक रहने के उपरांत 80 वर्ष की आयु में स्वेच्छा से उन्होंने इस पद का त्याग किया। 

दर्शन लाल जैन के निधन से दुखी हूं : सीएम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दर्शन लाल जैन के निधन से दुखी हूं और उनकी याद हम सभी के दिलों में सदैव जीवित रहेगी। समाज सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रांत संघ संचालक हरियाणा दर्शन लाल जैन जीवन भर समाज सेवा में समर्पित रहे। उन्होंने देश की स्वतंत्रता, शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों, सरस्वती नदी के पुर्नोद्धार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व, सादगी एवं जन सेवा से परिपूर्ण था।


वर्ष 1984 से वे संपर्क में रहे। दर्शन लाल जैन के संघ प्रचारक रहते उनकी टीम में लंबे समय तक कार्य किया है। इस दौरान यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, मेयर मदन चौहान, आरएसएस संघ संचालक मान सिंह मंधार, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश सपरा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed