फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Demand to hang the accused of raping a child, women demonstrated, blocked the road and dharna

Haryana: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की मांग, महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सड़क जाम कर दिया धरना

Mon, 23 Sep 2024 01:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 01:48 PM IST
सार

महिलाओं ने पहले थाने में प्रदर्शन किया, इसके बाद सड़क जाम कर धरना दिया। भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप लगाए।

विज्ञापन
Haryana: Demand to hang the accused of raping a child, women demonstrated, blocked the road and dharna
पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले के बाद लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। महिलाओं ने पहले थाना बुडिया पर प्रदर्शन किया। इसके बाद सड़क जाम कर धरने पर बैठ गईं। महिलाओं ने हत्या के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। इसके साथ ही बुडिया क्षेत्र में फैल रहे स्मैक के जाल को लेकर पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

उधर, महिलाओं के हंगामे की सूचना पर भारी पुलिसबल मौके पर तैनात किया गया है। मामला थाना बुडिया क्षेत्र का है। पांच दिन पहले बुडिया क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची का दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पड़ोस में ही रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, घटना के बाद से ही क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं। क्षेत्रवासियों ने स्वयं सहायता संगठन की महिलाओं ने थाना बुडिया पर पहुंचकर हंगामा किया। 

महिलाओं का कहना है कि आरोपी युवक को फांसी की सजा दिलााई जाए। इसके साथ ही महिलाओं ने क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार फैल रहा है। लेकिन, पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 


उधर, हंगामे की सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। डीएसपी जगाधरी राजीव मिगलानी ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को शांत करने का प्रयास किया। 

एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
महिलाओं ने मौके से ही एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिलाओं का कहना है कि युवक स्मैक के नशे में है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed