{"_id":"6aaeef33b7d5c13d84039736","slug":"decorative-lights-will-be-installed-in-five-wards-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-163157-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पांच वार्डों में लगेंगी डेकोरेटिव लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पांच वार्डों में लगेंगी डेकोरेटिव लाइटें
Sun, 20 Sep 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, प्रमुख रास्तों को रोशन करने और सुंदरीकरण के लिए नगर निगम की वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। महापौर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में एजेंडों पर गहन चर्चा की गई।
समिति ने कुल तीन करोड़ सात लाख 19 हजार रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की। बैठक के दौरान सबसे बड़ा फैसला शहर के सुंदरीकरण और प्रकाश व्यवस्था को लेकर लिया गया। महापौर बहमनी ने बताया कि वार्ड नंबर एक से लेकर पांच तक विभिन्न प्रमुख स्थानों, मार्गों और चौराहों पर आकर्षक सजावटी रोशनी व सुंदर खंभे लगाए जाएंगे। <
इस परियोजना के लिए समिति ने एक करोड़ 71 लाख 12 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इन रोशनी के लगने से न केवल शहर के प्रमुख क्षेत्रों का सूरत बदलेगा, बल्कि रात के समय राहगीरों की सुरक्षा और बेहतर रोशनी की व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के लिए एक करोड़ 36 लाख सात हजार रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
इसके तहत व्यापक स्तर पर आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) गतिविधियां चलाई जाएंगी। नागरिकों को कचरा पृथक्करण (सूखा व गीला कचरा अलग करने) और स्वच्छ शहर के निर्माण में जनभागीदारी के प्रति जागरूक किया जाएगा।
महापौर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्वीकृत सभी कार्यों की कागजी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर निधि बुक कराए जाएं, ताकि धरातल पर काम तुरंत शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ किए जाएं। इसकी किसी तरह की लापरवाही न की जाएगी। निरीक्षण में गुणवत्ता घटिया मिलने पर संबंधित एजेंसी या ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मेयर ने कहा कि सरकार पूरे प्रदेश में विकास कार्य कराने के साथ सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मेयर ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। बैठक के दौरान मुख्य रूप से नगर के निगम के पार्षद अरुण कुमार, पार्षद संदीप धीमान, कार्यकारी अभियंता विकास धीमान सहित निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।