{"_id":"6aaeefc5aa767badfc04aa03","slug":"the-corporations-headquarters-will-shift-to-the-open-air-theatre-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-163165-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ओपन एयर थिएटर में शिफ्ट होगा निगम का मुख्य दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ओपन एयर थिएटर में शिफ्ट होगा निगम का मुख्य दफ्तर
Sun, 20 Sep 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम का निरीक्षण करतीं मेयर व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट सेक्टर-17 स्थित निर्माणाधीन ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य 20 मार्च 2027 तक पूरा करने का समय सीमा निर्धारित की गई है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद शहीद भगत सिंह चौक स्थित नगर निगम के मुख्य कार्यालय को अस्थायी रूप से इसी परिसर में शिफ्ट किया जाएगा।
डीसी कैंप ऑफिस के सामने बनने वाले नगर निगम के स्थायी नए प्रशासनिक भवन के निर्माण में अभी लगभग तीन साल का समय लगेगा। तब तक नगर निगम का कामकाज, प्रशासनिक गतिविधियां और नगर निगम सदन की आधिकारिक बैठकें इसी ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम परिसर से संचालित की जाएंगी।
मेयर सुमन बहमनी ने शनिवार को गुरु अर्जुन नगर के पास चल रहे इस निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रगति का जायजा लिया। वर्तमान में नगर निगम का कामकाज शहर की तीन अलग-अलग इमारतों भगत सिंह चौक कार्यालय, कन्हैया साहिब चौक कार्यालय और जगाधरी झंडा चौक कार्यालय से चल रहा है।
विज्ञापन
इनमें भगत सिंह चौक स्थित कार्यालय की स्थिति बेहद जर्जर है। इस भवन के आधे हिस्से में छत तक नहीं है और लोहे की टीन डालकर अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस पुराने भवन की मरम्मत और रखरखाव पर हर साल 15 से 20 लाख रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इस इमारत में निगम आयुक्त, मेयर, कार्यकारी अधिकारी (ईओ) और कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) समेत प्रमुख विभागों के कार्यालय संचालित हो रहे हैं।
ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम निर्माण दिव्य नगर योजना के तहत किया जा रहा है। कुल 52.87 करोड़ की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट में प्रदेश सरकार और नगर निगम 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी से बजट वहन करेंगे।
अस्थायी तौर पर शिफ्ट होगा कार्यालय : मेयर
मेयर बहमनी का कहना है कि निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, लेआउट और कार्य गति की जांच की गई। मार्च 2027 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करना है। नगर निगम का अपना भवन बनने में अभी समय लगेगा, इसलिए अस्थायी तौर पर शिफ्ट होंगे।