फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Guru's Golak will be put to good use: Baldev

गुरु की गोलक का होगा सदुपयोग : बलदेव

Tue, 21 Jan 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 21 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Guru's Golak will be put to good use: Baldev
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर (व्यासपुर)। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव में जीत दर्ज करने वाले हरियाणा सिख पंथक दल के प्रत्याशी बलदेव सिंह कायमपुर, रादौर से गुरवीर सिंह, बराड़ा से राजिंद्र सिंह सोमवार को कपालमोचन स्थित गुरुद्वारा साहिब पहली व पातशाही दसवीं में पहुंचे। वहां उन्होंने अरदास कर शीश नवाया। ग्रंथी व सेवादारों ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
बलदेव सिंह कायमपुर ने कहा कि सिख संगत ने हरियाणा सिख पंथक दल पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरते हुए सिख समाज के अन्य सदस्यों व समाज के लोगों के साथ मिलकर गुरु घरों की दशा में सुधार करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

गुरु की गोलक का सही जगह प्रयोग किया जाएगा। समाज के बच्चों की शिक्षा के लिए बेहतर कार्य करेंगे। सभी उनके भाई व गुरु के प्यारे हैं। जिस किसी ने वोट दी या नहीं दी सबको साथ लेकर गुरु घरों की मर्यादा बनाए रखनी है। गुरु घरों की जमीनों की ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा करेंगे। इस अवसर अवतार सिंह, राजिंद्र सिंह, चरण सिंह, जसपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, गुरजीत सिंह, हरमन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed