फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Granted bail to six who arrested for bribe from overloaded drivers

यमुनानगर: ओवरलोड वाहन चालकों से उगाही में गिरफ्तार अंबाला के डीटीओ समेत छह की जमानत मंजूर

Tue, 03 Jan 2023 06:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 06:56 PM IST
सार

ओवरलोड वाहन चालकों से उगाही के मामले में अक्तूबर में डीटीओ गिरफ्तार किए गए थे। यमुनानगर के डीटीओ डॉ. सुभाष चंद्र ने जमानत याचिका नहीं लगाई थी। 

विज्ञापन
Granted bail to six who arrested for bribe from overloaded drivers
विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में ओवरलोड वाहनों के उगाही के मामले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए अंबाला के डीटीओ (डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर) रमित यादव को मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली। एडिशनल सेशन जज जगदीप सिंह की कोर्ट ने रमित यादव समेत छह आरोपियों को जमानत दे दी।

विज्ञापन


डीटीओ रमित यादव के अलावा दलाल नीरज, अंकित गर्ग, संदीप, पुलिसकर्मी दर्शन व डीटीओ यमुनानगर के ड्राइवर रणजीत ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई थी। इस मामले में सबसे पहले गिरफ्तार किए गए यमुनानगर के डीटीओ डॉ. सुभाष चंद्र ने कोर्ट में जमानत याचिका नहीं लगाई थी। उन्हें डर था कि कोर्ट से याचिका नामंजूर हो सकती है। ऐसे में उक्त आरोपियों की जमानत मंजूर होने के बाद अब जल्द ही डॉ. सुभाष चंद्र भी जमानत अर्जी कोर्ट में लगा सकते हैं।
विज्ञापन


ओवरलोड वाहनों से लाखों रुपये की अवैध वसूली का आरोप
गत वर्ष करनाल विजिलेंस को उत्तर प्रदेश के शामली निवासी ट्रांसपोर्टर अख्तर ने शिकायत दी थी। अख्तर ने आरोप लगाया था कि यमुनानगर व करनाल के डीटीओ डॉ. सुभाष चंद्र ओवरलोड वाहनों को निकलवाने के लिए मंथली लेते हैं। वाहनों से उगाही उनके दलाल करते हैं। इसके बाद कई जगहों पर उगाही का पैसा बंटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ अक्टूबर 2022 को विजिलेंस ने अख्तर से 40 हजार रुपये लेते पंसारी बाजार निवासी अंकित व उसके साथी लवली को पकड़ा गया। इसके बाद बाईपास रोड से गांधी धाम कॉलोनी निवासी नीरज को पकड़ा गया। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने खुलासा किया वह डीटीओ डॉ. सुभाष चंद्र के कहने पर वाहन चालकों से रुपये लेते थे।

जिस पर विजिलेंस ने 15 अक्तूबर को डॉ. सुभाष चंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया था। इन सभी आरोपियों से करीब 66 लाख रुपये भी बरामद किए गए थे। विजिलेंस की जांच आगे बढ़ी तो खुलासा हुआ कि अंबाला के डीटीओ रमित यादव भी इसमें मिले हुए थे। यमुनानगर से होते हुए जो वाहन अंबाला से निकलते थे उनसे रमित यादव के कहने पर रुपये लिए जाते थे। उन्हें 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।


सुभाष चंद्र की गिरफ्तारी के बाद सरकार ने रमित यादव को अंबाला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। विजिलेंस ने करनाल के एमवीओ जसमेर को भी गिरफ्तार किया था। आरोप है कि करनाल में जसमेर सिंह आरटीओ के कहने पर दलालों के माध्यम से रुपये लेते थे। इसके अलावा विजिलेंस ने इस केस में एक अन्य दलाल संदीप, डीटीओ यमुनानगर के चालक रणजीत सिंह व पुलिसकर्मी दर्शन को भी गिरफ्तार किया था। इसके बाद से यह सभी जेल में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed