फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Grant of Rs 2.87 lakh given for cow shed

Yamuna Nagar News: गोशाला के लिए दिया 2.87 लाख रुपये का अनुदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Grant of Rs 2.87 lakh given for cow shed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। गोसेवा आयोग की ओर श्री आदिबद्री गोशाला को दो लाख 87850 रुपये की अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। मौके पर मौजूद भाजपा के जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा गोशाला को लेकर अनेक प्रकार के विकास कार्य करवाए जा रहे है। गोसेवा आयोग के माध्यम से गोवंश के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिवालिक की तलहटी में स्थित श्री आदिबद्री गोशाला में लगभग 400 गोवंश हैं। अनुदान राशि के माध्यम से गोशाला के विकास व गोवंश के लिए चारे सहित अन्य प्रकार की सुविधाओं का प्रबंधन करने में मदद मिलेगी। महंत विनय स्वरूप व आमजन के सहयोग से गोशाला के विकास को लेकर कार्य किया जा रहा है। इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्री आदिबद्री मंदिर व श्री केदारनाथ मंदिर के प्रांगण में साफ सफाई की। सुरेंद्र बनकट ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को पूरे देश में उत्सव का माहौल है। देश का प्रत्येक नागरिक प्रभु श्री राम नाम से झूम रहा है। पिछले पांच सौ सालों के संघर्ष के बाद यह दिन देखने काे मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed