फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gradual fast of NHM employees begins

Yamuna Nagar News: एनएचएम कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शुरू

Thu, 08 Aug 2024 07:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Aug 2024 07:38 AM IST
विज्ञापन
Gradual fast of NHM employees begins
यमुनानगर। नियमित किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को भी एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर कर्मचारियों के धरना दिया। एनएचएम कर्मचारियों को आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डाॅ. राजन शर्मा व श्याम सुंदर बतरा भी अपना समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि कांग्रेस उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्हाेंने सरकार से कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करने की मांग की। कर्मचारियाें ने बुधवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

श्याम सुंदर बतरा ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी पिछले 13 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं तो कहीं कर्मचारियों ने आज से भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है लेकिन भाजपा सरकार के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रही। इन कर्मियों ने ही कोरोना जैसी महामारी का डट कर सामना किया। आज इन्हें ही अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डॉ. राजन शर्मा ने कहा कि सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है। कर्मचारियों की जायज मांगें सरकार को तुरंत माननी चाहिए। एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रधान अमित गुर्जर ने कहा कि सरकार हठधर्मिता कर रही है। मरीजों को दिक्कत आ रही है। इसके बावजूद कर्मियों की सुनवाई नहीं हो रही है। पहले भी कर्मचारियों को आश्वासन मिल चुका है लेकिन कर्मचारी लेटर जारी किए जाने पर अड़े हैं। जब तक मांगों से संबंधित नोटिफिकेशन जारी नहीं होता है, हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। अब हर रोज पांच कर्मचारी अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed