फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government is friendly towards farmers: Amarpal

सरकार किसानों की हितैषी : अमरपाल

Tue, 25 Feb 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Government is friendly towards farmers: Amarpal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने की दिशा में अंत्योदय की भावना से गरीबों के कल्याण व उत्थान में जुटे हुए हैं। भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। यह बातें कोऑपरेटिव सोसाइटी बैंक के चेयरमैन अमरपाल राणा ने सोमवार को निजी पैलेस में आयोजित जिलास्तरीय किसान सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
उन्होंने कहा कि आज किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त पूरे भारत के पात्र किसानों के खातों में प्रधानमंत्री द्वारा बिहार के भागलपुर से जारी की है। देश के नौ करोड़ 80 लाख किसानों के खातों में 22 हजार करोड़ से अधिक की राशि एक क्लिक से जारी की गई। पहले किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। बिचौलियों का राज था। आज सीधे पूरा पैसा सरकार सीधा किसानों के खातों में भेज रही है।
विज्ञापन

जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद्र ठसका ने कहा कि किसानों के खातों में फसलों का दाम सीधे उनके खातों में किया जा रहा है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ. आदित्य प्रताप ने कहा कि किसान सम्मान निधि के लिए अपने खातों की केवाईसी किसी भी सीएससी सेंटर पर जाकर आधार कार्ड से अपडेट करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिमिट के खातों को सम्मान निधि के लिए देने पर किश्त खाते में नहीं आएगी। इसलिए केवल बचत खाता दें। इस दौरान व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह, भाजपा नेता नवीन भसीन, एसडीओ अजय तथा एसीडीओ सूरजभान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed