{"_id":"61576b928ebc3e62494aadca","slug":"got-married-without-divorcing-the-first-husband-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl85127541","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पति को तलाक दिए बिना रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पति को तलाक दिए बिना रचाई शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र में पहले पति के रहते दूसरे व्यक्ति से रुपये लेकर शादी करने का मामला सामने आया है। वर्तमान पति को पता चला कि महिला ने चार व्यक्तियों से पहले भी शादी की हुई है। शादी के कुछ दिन बाद महिला घर से पैसे व जेवर लेकर फरार हो जाती है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी महिला समेत 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
गांव शाहजहांपुर निवासी मांगा राम ने छछरौली पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी की बीमारी के चलते 2019 में मौत हो गई थी। उसके पास दो लड़कियां व एक लड़का है। बच्चों की देखभाल के लिए उसने शादी करने का निर्णय लिया। सितंबर में उसकी मुलाकात प्रेम नगर देहरादून निवासी अफसाना से हुई। इस दौरान आरोपी अफसाना ने आगे श्राद्ध होने का बहाना बनाकर 19 सितंबर को उसकी शादी देहरादून निवासी एक महिला से करवा दी। शादी के चार-पांच दिन बाद उसने अपनी पत्नी के मोबाइल पर शादी की कुछ फोटो व नंबर मिले। जिनसे उसकी अन्य व्यक्तियों से शादी होने के बारे में बात पता चला।
जब उसने उन मोबाइल नंबरों पर फोन किया तो उन लोगों ने बताया कि आरोपी महिला भोले भाले लोगों को शादी करने के बहाने अपने जाल में फंसा लेती हैं। शादी के कुछ दिन बो रुपये व आभूषण लेकर फरार हो जाती है। इसके बाद आरोपी महिला अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरी शादी कर लेती है। जांच के दौरान उसे पता चला कि महिला ने पहले भी चार लोगों से शादी की हुई है और उनसे पैसे ठगे हैं। आरोपी महिला उससे शादी करने से 10 दिन पहले भी जिला अंबाला के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर से उसे बिना तलाक दिए पैसे लेकर भागी हुई है। मांगेराम ने बताया कि महिला अब उस पर घर छोड़कर आने का दबाव बना रही है। घर छोड़कर न आने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रही है।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर आरोपी महिला, उसकी सहयोगी अन्य महिला, प्रदीप अरोड़ा, दीप, अमरजीत सिंह, शेरा गुर्जर, इलियास, सरफराज, हाजी गुलशेर व अफसाना पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी महिला व अन्य को गिरफ्तार किया जाएगा। - पृथ्वी सिंह, थाना प्रभारी छछरौली