फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods worth lakhs stolen from two houses and ration depot

Yamuna Nagar News: दो घरों व राशन डिपो से चुराया लाखों का सामान

Sun, 04 Aug 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from two houses and ration depot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। चोरों ने दो घरों व राशन डिपो से नकदी समेत लाखों रुपये का सामान व गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांधीधाम कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि वह जगाधरी में चाय की रेहड़ी लगाता है। उसकी पत्नी भी उसके साथ रेहड़ी पर काम करती है। सुबह छह बजे वह और उसकी पत्नी चाय की रेहड़ी लगाने घर से निकले थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसकी पत्नी घर पर नाश्ता बनाने के लिए आई तो उसने घर पर चोरी होने की सूचना उसे फोन पर दी। वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि दरवाजे पर लगा ताला अलमारी की तिजोरी का ताला भी टूटा था।
विज्ञापन

जांच करने पर 20 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठियां व अन्य सामान गायब था। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। छत पर जाकर देखा तो वहां पर उसका आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटरकार्ड व अन्य दस्तावेज बिखरे हुए पड़े थे। शहर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, फिरदोश कॉलोनी निवासी कुदंन कुमार ने बताया कि वह रात को सो रहा था। गर्मी के कारण घर का दरवाजा खुला हुआ था। सुबह जब उसकी आंख खुली तो मोबाइल गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 निवासी ब्रह्म कांती शर्मा ने बताया कि वह डिपो होल्डर है। उनकी कुष्ठ आश्रम सेक्टर 17 के पास राशन डिपो है। एक अगस्त को डिपो पर 43 पेटी तीन बोतल सरसों का तेल आया था। सुबह जब वह डिपो पर गई तो उसकी खिड़की टूटी थी। जांच करने पर डिपो के अंदर से 96 लीटर सरसों का तेल गायब मिला। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed