{"_id":"68a6430d00106f443f03cc94","slug":"goods-stolen-from-government-school-chotabans-by-breaking-the-locks-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-142542-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राजकीय स्कूल छोटाबांस से ताले तोड़ कर सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राजकीय स्कूल छोटाबांस से ताले तोड़ कर सामान चोरी
Thu, 21 Aug 2025 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 21 Aug 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
रादौर। गांव छोटाबांस स्थित राजकीय विद्यालय में ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। बाद में स्कूल की ओर से मिली शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी।
विद्यालय की डीडीओ गीता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अगस्त की रात को कोई स्कूल के कार्यालय के ताले तोड़ कर एक सैमसंग की टैब, रसोई घर के ताले तोड़ कर 245 स्टील की थालियां, स्टील के 50 गिलास, एलुमिनियम का एक बड़ा, एक छोटा पतीला, एक गैस चूल्हा, लोहे की पांच टोंटियां चोरी कर ले गया। 20 अगस्त की सुबह जब स्कूल का सफाई कर्मी आया तो चोरी का पता चला। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --