{"_id":"694c4bd4a11ed04b18067c53","slug":"good-governance-day-will-be-celebrated-today-in-the-panchayat-bhawan-yamuna-nagar-news-c-36-1-amb1002-155215-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पंचायत भवन में आज मनाया जाएगा सुशासन दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पंचायत भवन में आज मनाया जाएगा सुशासन दिवस
Thu, 25 Dec 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर वीरवार को जिला स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीईओ ने बताया कि सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाले इस समारोह में पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन को भव्य बनाने के लिए नगर निगम, शिक्षा, कृषि और पुलिस विभाग को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन