फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gold chain snatched from woman's neck

Yamuna Nagar News: महिला के गले से झपटी सोने की चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gold chain snatched from woman's neck
शहर की पॉश प्रोफेसर कॉलोनी में सैर कर घर लौट रही महिला के गले से युवक सोने की चेन झपट ले गया। महिला ने आरोपी का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति इंडियन बैंक में नौकरी करते है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह सैर करके अपने घर वापस आ रही थी। जब वह अपने मकान का गेट खोलने लगी तो पीछे से एक अज्ञात युवक आया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवक उसके गले से सोने की चेन झपट ली। चेन झपटने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। उसने शोर मचाया और आरोपी का पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। उसकी चेन दो तोले की थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। रामपुरा चौकी इंचार्ज भूपसिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed