{"_id":"36559a497d29ac33d28ff0fe789acf27","slug":"girl-kidnaped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गांच चुहड़पुर खुर्द से युवती को आरोपी शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव चुहड़पुर खुर्द निवासी कांता ने थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सात जून को अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गई थी। घर पर उसकी 19 वर्षीय लड़की अकेली थी। जब वह वापस घर लौटे तो उसकी लड़की घर पर नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। जांच में उन्हें पता चला कि उसकी लड़की को करनाल निवासी हरपाल शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक हरपाल के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन