फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gave information to girl students about good and bad touch

Yamuna Nagar News: छात्राओं को अच्छे व बुरे स्पर्श की दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Gave information to girl students about good and bad touch
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। पुलिस सेफ सिटी टीम ने गणपति काॅन्वेंट स्कूल की छात्राओं को क्राइम अगेंस्ट वूमेन, पॉस्को एक्ट, दुर्गा शक्ति एप, अच्छे व बुरे स्पर्श के बारे जागरूक किया गया। वहीं, छात्राओं को साइबर अपराध व यातायात के नियमों बारे बताया गया। छात्राओं को पुलिस ने सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी।
महिला थाना की एएसआई नीलम ने कहा कि वर्तमान में काम पर जाने वाली महिलाओं व शिक्षण संस्थान में जाने वाली लड़कियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण विषय हैं। हर दिन बढ़ रही चुनौतियों को देखते हुए माता पिता , शिक्षकों और समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बनाएं। यदि कोई व्यक्ति जो आपका परिचित भी है और गलत तरीके से टच करें या टच करने की कोशिश करे तो डरे नहीं इस बारे अभिभावकों या टीचर को अवश्य बताएं।
विज्ञापन

यदि आप बाहर हैं तो आपको अपने पास कोई गलत गतिविधि नजर आए तो तुरंत डायल 112 को सूचित करें। निजी जानकारी किसी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा न करे। अनजान लोगों द्वारा किए गए मैसेज या लिंक पर रिप्लाई न करें। यदि आपके साथ किसी तरह का साइबर अपराध हो गया तो तुरंत 1930 पर डायल तथा अपने नजदीकी थाना व पुलिस चौकी में इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed