{"_id":"66a1b3332a9d39ddaa0422d8","slug":"gangster-kala-ranas-brother-surya-pratap-and-jaanu-murder-accused-sachin-sudhail-absconding-abroad-on-fake-passport-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-122559-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गैंगस्टर काला राणा का भाई सूर्यप्रताप व जानू हत्याकांड का आरोपी सचिन सुढैल फर्जी पासपोर्ट पर विदेश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गैंगस्टर काला राणा का भाई सूर्यप्रताप व जानू हत्याकांड का आरोपी सचिन सुढैल फर्जी पासपोर्ट पर विदेश फरार
Thu, 25 Jul 2024 07:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जघन्य आपराधिक मामलों में नामजद गैंगस्टर काला राणा का भाई सूर्य प्रताप उर्फ नोनी व जानू हत्याकांड का मुख्य आरोपी सचिन सुढैल फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश फरार हो गए। दोनों आरोपी जेल से बेल पर आकर फरार हुए हैं। दोनों आरोपियों पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों के विदेश फरार होने के बाद विशेष कार्य बल यूनिट अंबाला की टीम ने जांच की तो पता चला कि दोनों आरोपी फर्जी पासपोर्ट पर विदेश फरार हुए हैं। दोनों के खिलाफ गांधी नगर थाना व फर्कपुर थाना में केस दर्ज किए गए हैं।
सूर्य प्रताप ने निसिंग के गुरमीत के नाम पर बनवाया फर्जी पासपोर्ट
विशेष कार्य बल यूनिट अंबाला के एएसआई राजन ने बताया कि लक्ष्मी गार्डन निवासी सूर्य प्रताप उर्फ नोनी पर कई जघन्य आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपी अदालत से बेल पर आकर फरार हुए हैं। जांच करने पर पता चला कि बेल पर आने के आरोपी सूर्य प्रताप ने अन्य लोगों के साथ मिलीभगत करके फर्जी कागजात व दस्तावेज तैयार किए हैं। उसने करनाल के निसिंग के नौ गजा पीर मोहल्ला निवासी गुरमीत पुत्र चंद्रभान के नाम से 15 जनवरी को पासपोर्ट विभाग से अपना पासपोर्ट बनवाया और फरार हो गया है। आरोपी का पासपोर्ट जाली व फर्जी है और वह कई जघन्य आपराधिक मामलों में नामजद है। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी सूर्य प्रताप उर्फ नोनी पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
दिल्ली के विकास के नाम पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश फरार हुआ सचिन सुढैल
विशेष कार्य बल यूनिट अंबाला के उप निरीक्षक दलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जघन्य अपराधों में शामिल सुढैल निवासी सचिन पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। वह अदालत से बेल पर आकर फरार है। संगीन अपराधों में उसकी गिरफ्तारी बकाया है। फरारी के दौरान उसने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलीभगत करके अपना फर्जी पासपोर्ट बनवाया। जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि आरोपी ने दिल्ली के शाहदरा के भोलानाथ नगर निवासी विकास कुमार के नाम से 27 फरवरी 2023 की तिथि में अपना पासपोर्ट बनवाया। इस पासपोर्ट पर वह विदेश फरार हो गया। फर्कपुर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी सचिन पर धोखाधड़ी, पासपोर्ट एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
कारोबारी रघुनाथ की हत्या में नामजद है काला राणा के भाई सूर्यप्रताप -
सूर्यप्रताप गैंगस्टर काला राणा का छोटा भाई है। 28 अगस्त 2020 को अमर मार्केट में हुई कारोबारी रघुनाथ उर्फ रघु की हत्या के मामले में सूर्य प्रताप नामजद है। उस पर उसकी हत्या कराने का आरोप है। उस पर आरोप था कि उसने जेल में बैठकर ही रघुनाथ की हत्या कराई। वह कुरुक्षेत्र जेल में मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था। मोबाइल से वह अपने दोस्तों के संपर्क में था। इसके अलावा नोनी पर कई केस दर्ज हैं। इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के परिवार के बच्चों के साथ विवाद में उस पर हमले का केस दर्ज हुआ था। हालांकि बाद में उस पर भी जानलेवा हमला किया गया था। उसे पुलिस अवैध हथियार के साथ पकड़ चुकी है। पूर्व विधायक के भाई पर गोलियां चलाने के मामले में भी वह गिरफ्तार हो चुका है। पूर्व विधायक के भतीजे पर गोलियां चलाने के मामले में वह कुरुक्षेत्र जेल में भी बंद रहा।
-- -- -- -- -- -- -
सचिन पंडित पर है जानू वाल्मीकि की हत्या करने का आरोप
सुढैल निवासी सचिन पंडित ने 15 अप्रैल 2022 की रात अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के महासचिव, वाल्मीकि नेता एवं पूर्व पार्षद राजेंद्र वाल्मीकि के बेटे जानू वाल्मीकि की हत्या की थी। वारदात को उसने अपने कई अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को काबू कर लिया गया लेकिन सचिन पंडित फरार हो गया। वह पुलिस के हाथ नहीं आया। सचिन पंडित पर लड़ाई झगड़ा से लेकर आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, हत्या के 13 केस चल रहे हैं। पुलिस को उसकी आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास व हत्या के केस में तलाश है।