फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gadaria Pal community took to the streets against rape and murder of a girl

Yamuna Nagar News: बच्ची से दुष्कर्म, हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरा गड़रिया पाल समाज

Wed, 25 Sep 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Sep 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Gadaria Pal community took to the streets against rape and murder of a girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। गड़रिया पाल समाज के लोग मंगलवार को जगाधरी अनाज मंडी गेट के सामने इक्ट्ठे हुए। यहां करीब एक घंटे तक बैठ कर मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी को लेकर दुख प्रकट किया।
सभी वक्ताओं ने बच्ची के प्रति संवेदना प्रकट की और हत्यारोपी को फांसी की सजा होने की मांग करते रहे। इसके बाद आक्रोशित लोग हाथों में बैनर लेकर रोष प्रकट करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और हत्यारोपी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए धरना दे दिया। लोगों ने मांग की है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस की सुनवाई कर हत्यारोपी को फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन

समाज के प्रधान नरसिंह ने बताया कि गांव का ही रहने वाला आरोपी राजेश बच्ची को बहलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी थी। आक्रोशित लोगों ने आरोपी राजेश के परिजनों पर भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राजेश ने घर पहुंचकर कपड़े बदले थे। इसके बाद परिजनों ने उसे भगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोपी के परिजनों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। पाल गड़रिया समाज के लोगों ने एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपा। उनकी मांग है कि इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाई जाए। इस मौके पर परवीन, मोहित, विजय प्रधान, मनीष कुमार, पवन कुमार, संजीव कुमार, ओमप्रकाश, धनीराम, श्यामलाल, ओमपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed