फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fury among farmers due to decrease in crop area on the portal, Yamunanagar

पोर्टल पर फसल का रकबा घटने से किसानों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fury among farmers due to decrease in crop area on the portal, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल से किसानों का रकबा कट जाने से किसानों में रोष है। पोर्टल बंद होने से किसान अपनी फसल का सही रकबा भी अपडेट नहीं करवा पा रहे हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्या का समाधान नहीं होने पर अनाज मंडियों में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के किसान सर्बी, अशोक कुमार, राम कुमार, हरदेव सिंह ने बताया उन्होंने निश्चित समय पर पोर्टल पर फसल का पंजीकरण करवाया था। दो दिन पूर्व पता चला कि पोर्टल में आधी से अधिक फसल का ब्योरा काट दिया गया है। यानि अगर किसी किसान ने दस एकड़ फसल में धान का रकबा पंजीकृत करवाया था, तो अब पोर्टल पर पांच या तीन एकड़ में धान का रकबा दिखाई दे रहा है। यानि बकाया रकबे की फसल की मंडी में खरीद नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

किसान सर्बी ने बताया कि उनकी धान की फसल का रकबा दस एकड़ से घटा कर एक एकड़ कर दिया गया है। अशोक कुमार ने बताया कि उनका चार एकड़ का रकबा घटाकर एक एकड़ कर दिया गया है। इसी तरह से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों का रकबा घटा दिया गया है। पोर्टल पर जितना रकबा और फसल का ब्योरा होगा, वे उतनी ही फसल मंडी में बेच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि अभी खरीद शुरू होने में दो दिन बाकी हैं, विभाग को तुरंत खामी दूरी करनी चाहिए। यदि ऐसा न हुआ तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। पोर्टल पर रकबा सही करवाने के लिए वे सीएससी, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, मार्केट कमेटी कार्यालय व आढ़तियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस बारे में नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ है। किसान तहसील कार्यालय में फसलों के खसरा नंबर लिखकर पटवारी से तस्दीक करवाकर कार्यालय में जमा करवाएं। एक दो दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।
धान बेचने में दिक्कत आई तो मार्केट कमेटी पर ताला लगा देंगे
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल की खामियों के मुद्दे को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि किसानोें को धान बेचने में दिक्कत आई तो मार्केट कमेटी के दफ्तर पर ताला लगा दिया जाएगा। वह ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सांगवान के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने गांवों में न जाकर अपने चहेतों के पास बैठकर ही पंजीकरण की रिपोर्ट बना दी। हालात इतने गंभीर किए गए हैं कि किसान ने 10 एकड़ की फसल का पंजीकरण करवाया था, लेकिन सर्वे के बाद केवल एक एकड़ अपडेट किया गया। कई किसानों का तो फसल पंजीकरण बिल्कुल खत्म कर दिया गया है। ऐसे में किसानों को धान बेचने में परेशानी होगी।

उन्होंने बताया कि मामले को लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त को भी मिल चुका है, लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी किसान को धान बेचने में दिक्कत आएगी तो पूरे जिले की मंडियों में मार्केट कमेटी के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा और ताला लगा दिया जाएगा। इस मौके पर दीपक सांगवान, विनोद गुर्जर, उदय सिंह कुंजल, विनोद डांगी, सुभाष चमरोड़ी, सतबीर मसाना, गुरदयाल सिंह कांबोज, रघुवीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed