फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   froud

सीटी स्कैन मशीन बेचने के नाम पर डा. गाबा से ठगे 60 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
froud
यमुनानगर। गाबा अस्पताल के संचालक डॉक्टर भूपेंद्र सिंह गाबा को सीटी स्कैन मशीन बेचने के नाम पर एक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने 60 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप मैं. जेनिथ मेडिकल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पीसी शर्मा पर लगा है। आरोपी ने रुपये लेकर भी डॉक्टर को मशीन नहीं भेजी। फोन करने पर आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर डॉक्टर गाबा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी मैनेजिंग डायरेक्टर पीसी शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डॉ. भूपेंद्र सिंह गाबा ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें अपने अस्पताल के लिए एक सीटी स्कैन मशीन की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने मैं. जेनिथ मेडिकल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पीसी शर्मा से बातचीत की। उन्होंने अपना कार्यालय नई दिल्ली के वेस्ट एनक्लेव प्रीतमपुरा के विद्या विहार में बताया। बीती 19 मार्च को कंपनी मैनेजिंग डायरेक्टर पीसी शर्मा ने उनसे फोन पर संपर्क कर सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराने की बात कही। आरोपी के साथ 50 लाख रुपये में मशीन का सौदा तय हो गया। 13 मई को उन्होंने 15 लाख रुपये उक्त कंपनी के खाते में जमा करवा दिए। जबकि 35 लाख रुपये की पेमेंट चेक से कर दी। परंतु समयावधि पूरी होने पर भी उन्हें सीटी स्कैन मशीन अस्पताल नहीं भेजी। परेशान होकर उन्होंने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पीसी शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि मशीन कोचीन बंदरगाह पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

अस्पताल तक भेजने के लिए 10 लाख रुपये का खर्च और आएगा। आरोपी की बातों में आकर उसने उसे 10 लाख रुपये और दे दिए। लेकिन दस लाख रुपये और लेकर भी आरोपियों ने मशीन नहीं भेजी। जिसके बाद उसने फिर आरोपी से संपर्क तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्हें अपने साथ ठगी होने का आभास हुआ। उन्होंने परेशान होकर इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। मामले की जांच के बाद कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पीसी शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संदीप कुमार का कहना है कि मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed