{"_id":"626d9b97838b2b3c664417cb","slug":"front-part-of-hydra-machine-hit-in-worker-s-head-death-yamuna-nagar-news-knl106682651","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज डालते हुए मजदूर के सिर में लगा हाईड्रा मशीन का अगला हिस्सा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज डालते हुए मजदूर के सिर में लगा हाईड्रा मशीन का अगला हिस्सा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। कन्हैया साहिब चौक के पास सीवरेज लाइन डालते समय हाइड्रो मशीन का अगला हिस्सा सिर में लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के समय मजदूर हाइड्रो मशीन के साथ सीवरेज पाइप को पकड़कर ला रहा था। तभी हाइड्रो मशीन का ऊपर का हिस्सा बिजली के तारों से टकरा गया था। चालक ने तुरंत अगला हिस्सा नीचे किया, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी हाइड्रो चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गांव नेकनामपुर फुरली निवासी रिजवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सावरिया इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी असंध करनाल में काम करता है। इस कंपनी ने कन्हैया साहिब चौक से महाराणा प्रताप चौक तक सड़क किनारे सीवरेज डालने का ठेका लिया हुआ है। उसके साथ कंपनी में उनके गांव के ही नजरू, अकरम व सलमान काम करते हैं। शुक्रवार की रात को वह अपने साथी नजरू, अकरम व सलमान के साथ मिलकर कन्हैया चौक के पास हाइड्रो मशीन से सीवरेज के पाइप दबाने का काम कर रहे थे। उनके साथ हाइड्रो मशीन से पाइप उठाने का काम लक्ष्मी नगर कैंप निवासी लखविंद्र सिंह कर रहा था। लखविंद्र ने हाइड्रो मशीन से एक पाइप कोऑपरेटिव बैंक के सामने से उठाया। इस पाइप को सलमान सहारा दे रहा था, ताकि पाइप इधर उधर न हो। पाइप को लेकर वे संत निश्चल स्कूल से कन्हैया चौक की तरफ जा रहे थे। उस समय हाइड्रो मशीन का ऊपर का हिस्सा वहां से गुजर रही बिजली के तारों से टकरा गया। बिजली के तार में हाइड्रो टकराने के कारण चालक ने एक दम से अगले हिस्से को नीचे कर दिया। इस दौरान हाइड्रो मशीन का हिस्सा पाइप को सहारा दे रहे सलमान के सिर में जा लगा। सिर में मशीन का अगला हिस्सा लगने से सलमान घायल होकर बेहोश हो गया। तभी कंपनी के सुपरवाइजर सुमित ने फोन कर एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। एंबुलेंस के माध्यम से सलमान को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख एमएम अस्पताल मुलाना रेफर किया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि हाइड्रो चालक लखविंद्र सिंह की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मामले में आरोपी हाइड्रो चालक लखविंद्र सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि आरोपी हाइड्रो चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाक्स
कार की टक्कर से बाइक सवार ट्रक चालक की मौत
उधर गांव दामला के पास कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई थी। शिनाख्त होने पर शनिवार को पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान विजयनगर कॉलोनी निवासी सुनील यादव के रूप में हुई। सदर थाना प्रभारी सुभाष ने बताया सुनील ट्रक ड्राइवर था और वह अपने ट्रक को रादौर के पास खड़ा कर बाइक से अपने घर आ रहा था। जब वह दामला के पास पहुंचा तो अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। शिनाख्त होने के बाद शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।