फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Freed from smugglers hundred bulls

तस्करों से मुक्त करवाए सौ बैल

Sun, 09 Feb 2014 12:15 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sun, 09 Feb 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा से यूपी में पशुओं की
विज्ञापन
तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। बार-बार पशु तस्करों से बैलों को आजाद कराया जाता है। लेकिन इसके बाद भी पशुओं को यूपी में वध के लिए ले जाने का सिलसिला जारी है।

शनिवार को रादौर में शिव सेना व गौरक्षा दल से जुड़े लोगों ने पशु तस्करों द्वारा इधर-उधर छिपाकर बांधे गए सौ से अधिक बैलों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिव सेना के मुकेश बाबा, ओमप्रकाश सेन, गोरक्षा के राजेश कलसौरा, अंकित कलसौरा ने बताया कि उन्हें हरियाणा गोरक्षा दल के प्रदेशाध्यक्ष जोगेंद्रा चार्य से सूचना मिली कि रादौर में पशु तस्करों द्वारा भारी संख्या में बैलों को स्थानों पर छिपाकर बांध रखा है जिन्हें रात के अंधेरे में यमुना नदी के गुमथला घाट से यूपी की ओर भेजा जाएगा, ताकि वहां उनका वध किया जा सके।

शिव सेना व गोरक्षा दल की टीम द्वारा छापेमारी की सूचना मिलते ही पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। टीम के सदस्यों ने पूरी सूचना पुलिस को दी। बाद में पशु तस्करों से आजाद कराए गए करीब सौ बैलाें को पुलिस थाने ले जाया गया। जब गोरक्षा दल व शिव सेना दल के सदस्य मुक्त कराए गए बैलों को थाने में ले जा रहे थे तो इसी दौरान यहां पटाक माजरी के समीप एक बैल गंदे पानी के नाले में गिर गया।

जिसे निकालने के लिए लोगों ने भारी मशक्त की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी नाले से बैल को निकाला नहीं जा सका। गोरक्षा दल व शिव सेना के सदस्यों का कहना है कि सरकार गो पशुधन की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसीलिए हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से यूपी की ओर पशुओं की भारी मात्रा में तस्करी हो रही है और पशु तस्करों द्वारा यूपी में वध के लिए उन्हें सौंप दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed