फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

कुटाई के लिए दिए करोड़ों के धान में से 9.65 करोड़ के चावल हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
fraud
हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कारपोरेशन से कुटाई के लिए राइस मिल को दी गई धान में से हेराफेरी कर लगभग 9.65 करोड़ रुपये के चावल हड़प लिए। आरोप यमुना राइस एंड जरनल मिल गुमथला के संचालक व उसकी पत्नी पर लगा है। कॉरपोरेशन डीएम को जब इस बात का पता चला तो उसने आरोपी मिल संचालक से बातचीत कर चावल वापस देने के लिए नोटिस दिया। लेकिन मिल संचालक की तरफ से कोई जवाबदेही नहीं की गई। जिसके बाद कारपोरेशन डीएम ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी मिल संचालक व उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट वेयरहाउस करपोरेशन अंबाला के डीएम ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कारपोरेशन की ओर से यमुना राईस एंड जरनल मिल गुमथला के मालिक रादौर निवासी मामचंद व उसकी पत्नी सुशीला निवासी रादौर को 2019-20 में करोड़ों रुपये की धान की कुटाई करने के लिए दी गई थी। कुछ दिनों पहले उन्होंने चला गए है। जिसके बाद कॉरपोशन की टीम ने मिल में जाकर फिजीकल सत्यापन किया। जांच के दौरान मिल में कॉरपोरेशन की धान से कुटाई किए गए 9 करोड़ 65 लाख 68 हजार 82 रुपये के चावल कम मिले। कॉरपोरेशन की तरफ से मिल संचालक को चावल वापस करने के लिए कहा गया। लेकिन उसने चावल वापस नहीं किए। जिसको लेकर कॉरपोरेशन की ओर से मिल मालिक को कई नोटिस दिये गये। इसके बावजूद उसने करोडों रुपये का सरकार का चावल वापस नहीं किया गया। जिसके बाद इस बारे पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने कॉरपोरेशन डीएम की शिकायत के आधार पर राइस मिल मालिक व उसकी पत्नी के विरुद्ध जालसाजी का मामला दर्ज किया। मामले में नामजद लोगों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

थाना जठलाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कोरपोरेशन के डीएम की शिकायत पर पति-पत्नी के विरुद्ध धारा 406 व 420 के तहत जालसाजी का मामला दर्ज किया गया। मामले को लेकर जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed