फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

यूरोप भेजने के नाम पर 2.60 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
fraud
fraud - फोटो : Yamuna Nagar
रादौर में एक युवक को यूरोप भेजने के नाम पर एक ट्रेवल एजेंट ने 2 लाख, 60 हजार रुपये ऐठ लिये। रुपये लेने के बावजूद युवक को युरोप नहीं भेजा गया। प्रभावित युवक के पिता ने ट्रैवल एजेंट से अपने रुपये वापस मांगे। लेकिन आरोपी ने रुपये देने से मना कर दिया। बाद में दबाव पडने पर आरोपी ने युवक के पिता को फर्जी चैक थमा दिये। चैक बाउंस होने पर ट्रेवल एजेंट से प्रभावित युवक के पिता ने अपनी राशि वापस मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

गांव रपड़ी निवासी महेंद्रपाल ने सीएम विंडो में दी शिकायत में बताया कि वह गांव रपड़ी में खेतीबाड़ी का काम करता है। उसका बेटा अक्षय कुमार (30) बारहवीं पास है और उसने इलेक्ट्रिकल का डिप्लोमा किया है। अच्छे रोजगार के लिए वह अपने बेटे को यूरोप भेजना चाहता था। मेरे रिश्तेदार मनोज ने मामले को लेकर उसकी रादौर निवासी राहुल से मुलाकात करवाई। राहुल ने उन्हे यूरोप भेजने के नाम पर 5 लाख रुपये देने को कहा। जिसके बाद उन्होंने 2 लाख, 60 हजार रुपये नगद उसे दे दिये। बाकी राशि वीजा लगने के बाद देने का करार हुआ। उसके बेटे अक्षय कुमार को यूरोप भेजने के नाम पर सभी कागजात लिये गये। लेकिन कई मही ने बीतने पर भी अक्षय को ट्रैवल एजेंट ने यूरोप नहीं भेजा। जिसके बाद उन्होंने ट्रेवल एजेंट से अपनी लाखों रुपये की राशि वापस मांगी। लेकिन राशि वापस नहीं की गई। दबाव पड़ने पर ट्रेवल एजेंट ने उन्हें एक अपने नाम का 70 हजार रुपये का ओबीसी बैंक लाडवा का चेक दिया। वहीं दूसरा चेक 1 लाख, 90 हजार रुपये का फैडरल बैंक ब्रांच कुरुक्षेत्र का किसी ओर के नाम से दिया गया। बाद में दोनो चेक बाउंस हो गए। जिनमें से एक चेक किसी और के नाम का दिया गया था, जिस पर राहुल ने अपने हस्ताक्षर किए थे। इस प्रकार ट्रेवल एजेंट ने उनके बेटे अक्षय कुमार को यूरोप भेजने के नाम पर उनकी 2 लाख, 60 हजार रूपये की राशि हड़प ली। प्रभावित महेंद्रपाल ने बताया कि वह मामले को लेकर जल्द प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज से भी मिलेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed