फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

खुद का कस्टमर केयर कर्मी बताकर की बैंक खाते अकाउंट की जानकारी, उड़ाए 94 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
fraud
खुद को कस्टमर केयर कर्मी बताकर राहुल नाम के युवक ने गांव मेहर माजरा निवासी विजय कुमार से उसके अकाउंट की जानकारी हासिल कर 94 हजार रुपये निकलवा लिए। धोखाधड़ी होने पर पहले पीड़ित ने इस बारे में बैंक अधिकारियों से बातचीत की। फिर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने प्रभावित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।मेहर माजरा निवासी विजय कुमार ने बताया कि 22 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया। आरोपी ने खुद को नोएडा एयरटेल कस्टमर केयर कंपनी का कर्मी राहुल बताया। इस दौरान आरोपी ने उसके मोबाइल को अपडेट करने के लिए उसका अकाउंट से संबंधित जानकारी मांगी। आरोपी ने उसे अपने विश्वास में ऐसे लिया कि जिसके बाद वह उसे सब जानकारी देता रहा, जो उसने उससे पूछी। जल्द अपडेट होने की बात कहकर आरोपी ने फोन काट दिया। इसके बाद उसके अकाउंट से 94 हजार रुपये की राशि निकलने के मैसेज आए। जब उसने मोबाइल पर मैसज देखा तो वह हैरान रह गया। जब उसने दोबारा आरोपी को फोन लगाया तो वह नहीं मिला। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी राहुल नाम के युवक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाइ शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई प्रमोद का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जल्द आरोपी का पता कर गिरफ्तार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed