फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

जेल उपाधीक्षक के नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर दोस्तों से मांगे 25 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
fraud
जिला जेल के उपाधीक्षक डा. राजीव कुमार के नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर अज्ञात ने उसके दोस्तों से 25 हजार रुपये की मांग की है। जब जेल उपाधीक्षक के पास उसके दोस्तों का फोन आने शुरू हुए तो उसे इस बारे जानकारी मिली। उसने अपनी असली फेसबुक आईडी से अपने दोस्तों को फेक आईडी के बारे में बताते हुए उन्हें सचेत रहने को कहा और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में साइबर सेल की मदद ले रही है।
विज्ञापन

जिला जेल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाया हुआ है। उसने बताया कि किसी व्यक्ति ने भी उसके नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बनाई हुई है। जिसके माध्यम से आरोपी उसके दोस्तों से 15 से 25 हजार रुपये तक की सहायता मांग रहा है। मंगलवार को उसके पास उसके दोस्तों के फोन आने शुरू हुए कि उनकी फेसबुक आईडी से कोई 15 से 25 हजार रुपये की सहायता मांग रहा है। उसने अपनी असली फेसबुक आईडी, मैसेंजर व व्हटसअप स्टेटस के माध्यम से संदेश डाला कि मेरी फेसबुक आईडी जैसी किसी ने फेक फेसबुक आईडी बनाई है। जो उसके नाम से रुपयों की सहायता मांग रहा है। कृप्या उसे अनदेखा करें। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 66 डी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई राकेश का कहना है कि साइबर सैल की मदद से मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी का पता कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed