फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
fraud
fraud - फोटो : Yamuna Nagar
दिल्ली निवासी दंपति ने जगाधरी निवासी एक व्यक्ति पर हांगकांग भेजकर रिश्तेदार के मॉल पर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। दंपती ने दिल्ली से यहां आकर इसकी शिकायत सीएम विंडो, एसपी व डीएसपी हेडक्वार्टर को दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली के संतगढ़ तिलकनगर निवासी डोली ने सीएम विंडो में दी शिकायत में बताया कि जगाधरी निवासी एक व्यक्ति से उसके पति अश्वनी मलिक की हांगकांग भेजने की बात हुई थी। उसने वहां पर उसके रिश्तेदार के मॉल में एक लाख रुपये प्रति महीना वेतन दिलवाने की बात कही थी। उसकी बातों में आकर उसके पति से साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए। 90 हजार रुपये नगद दिए, एक लाख 90 हजार रुपये बैंक के माध्यम से और 70 हजार रुपये बैंकाक में खर्च हो गए। डोली ने बताया कि एक अगस्त 2019 को वह उनके घर आया। 10 हजार रुपये और पासपोर्ट ले गया। तीन अगस्त को 50 हजार रुपये उसके जानकार को बैंक में ट्रांसफर किए। चार अगस्त को महालक्ष्मी कंसलटेंट के खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर गए। पांच अगस्त को उसके दूसरे जानकार के खाते में ट्रांसफर किए गए। फिर पांच अगस्त को एक अन्य व्यक्ति के खाते में 50 हजार, छह अगस्त को आरोपी व्यक्ति स्वयं 80 हजार रुपये ले गया। 70 हजार रुपये बैंकॉक में खर्च हुए। छह अगस्त को उसके पति अश्वनी मलिक की टिकट भेजी जोकि हांगकांग की बजाए बैंकाक की थी। उन्हें कहा गया कि बैंकाक से ही हांगकांग की फ्लाइट जाएगी। वहां से उसके रिश्तेदार उसे ले लेंगे। उसका पति बैंकाक पहुंच गया। यहां पर होटल बुक कर लिया। अमर सिंह ने हांगकांग के नाम पर आश्वासन देता रहा। करीब 15 दिन में भी जब उसे हांगकांग न भेजा गया और उसका पति 20 अगस्त को अपने पैसे से टिकट खरीदकर घर आ गया तब उन्हें उनके साथ हुई ठग्गी का पता चला। सीएम विंडो, एसपी व डीएसपी हेडक्वार्टर को दी शिकायत में दंपति ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed