फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: साइबर ठग ने खाते से निकाले 2.88 लाख

Tue, 06 Oct 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fraud
यमुनानगर। गांव दराजपुर निवासी युवक ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठग ने उसके बैंक खाते में सेंध लगाकर 2.88 लाख रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिलने पर पुलिस को शिकायत दी गई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव दराजपुर निवासी गुलशन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। उसके खाते से 24 से 26 सितंबर के बीच साइबर ठग ने अलग-अलग तरीके से कुल 2.88 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक खाते से रकम कटने के बाद उन्हें ऑनलाइन ठगी का पता चला। इस पर उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस बैंक खाते से हुए लेनदेन और संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही साइबर ठगी में इस्तेमाल हुए मोबाइल नंबरों और कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही खाते से पैसे निकालने वाले का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed