फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 employees had their heads shaved in support of their pending demands

Yamuna Nagar News: लंबित मांगों के समर्थन में 15 कर्मियों ने कराया मुंडन

Sat, 05 Sep 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
15 employees had their heads shaved in support of their pending demands
मुंडन करवाने के दौरान नारेबाजी करते दमकल व सफाई कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगरपालिका और फायर कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 30वें दिन भी जारी रही। मांगों को लेकर सरकार की ओर से लिखित आदेश जारी नहीं होने से नाराज 15 कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय परिसर में सिर मुंडवाकर सरकार के प्रति शोक जताया।
कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि छह सितंबर तक 13 मई को मानी गई मांगों के लिखित आदेश जारी नहीं किए गए तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जाएगा। वहीं, पांच सितंबर को कृषि मंत्री राणा के रादौर स्थित कैंप कार्यालय पर उल्टा झाड़ू प्रदर्शन करने और 10 से 12 सितंबर तक जिला स्तरीय न्याय पंचायतें आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कर्मचारी सुबह नगर निगम परिसर में एकत्रित हुए। प्रदर्शन के दौरान पालिका के श्यामलाल, जसबीर जस्सी, नरेंद्र, रमेश, नरेश, संजय, रिक्की समेत अन्य कर्मचारियों ने सिर मुंडवाया। द कल विभाग के सुखबीर और कुलदीप सहित अन्य कर्मचारियों ने भी सिर मुंडवाया। कर्मचारियों ने कहा कि 13 मई को सरकार और कर्मचारियों के बीच समझौता हुआ था, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी समझौते के संबंध में लिखित आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों को पांच सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी पर नहीं लौटने पर निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके बावजूद कर्मचारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मांगों का समाधान करने के बजाय सरकार कर्मचारियों पर उत्पीड़न की कार्रवाई कर रही है।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से पूछेंगे तीन सवाल
कर्मचारियों ने बताया कि पांच सितंबर को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के रादौर कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मंत्री से पूछा जाएगा कि सफाई एवं सीवर कर्मचारियों की ठेका प्रथा समाप्त क्यों नहीं की गई, कच्चे कर्मचारियों को नियमित क्यों नहीं किया गया और रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती क्यों नहीं की जा रही है। इसके बाद 10, 11 और 12 सितंबर को धरना स्थल पर जिला स्तरीय न्याय पंचायतें आयोजित की जाएंगी। इनमें विभिन्न कर्मचारी संगठनों और सामाजिक संगठनों से आंदोलन को समर्थन देने की अपील की जाएगी। 30वें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता नगरपालिका शाखा प्रधान पपला और अग्निशमन जिला प्रधान विजेंद्र ने की। संचालन नगर पालिका शाखा सचिव सुभाष और अग्निशमन कोषाध्यक्ष ललित कुमार ने किया।

मुंडन करवाने के दौरान नारेबाजी करते दमकल व सफाई कर्मचारी। संवाद

मुंडन करवाने के दौरान नारेबाजी करते दमकल व सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed