फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Watchman held hostage in vehicle; shop looted

Yamuna Nagar News: चौकीदार को गाड़ी में बंधक बनाकर दुकान में लूटपाट

Sat, 05 Sep 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Watchman held hostage in vehicle; shop looted
चौकीदार को जबरन गाड़ी में बैठाते बदमाश। सीसीटीवी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंद्रा मार्केट में रात के समय इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। एक गाड़ी में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने 65 वर्षीय चौकीदार को बंधक बना लिया। चौकीदार को पीटने के सात बदमाशों ने दुकान के ताले तोड़े और अंदर से करीब 25 से 30 डिब्बे कॉपर वायर चोरी कर लिए। वारदात के बाद आरोपी चौकीदार को भी गाड़ी में बैठाकर कुछ दूरी तक ले गए और फिर उसे छोड़कर भाग गए।

गांधी धाम कॉलोनी निवासी दुकान मालिक सुरेश कुमार ने जगाधरी सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इंद्रा मार्केट में उनकी इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। दुकान की रात में सुरक्षा के लिए फूलचंद को निजी चौकीदार रखा गया है। वह शर्मा सिक्योरिटी के माध्यम से ड्यूटी करता है। वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन

इसमें चौकीदार लाठी लेकर दुकान के बाहर घूमता दिखाई देता है। इसी दौरान एक एक्सयूवी-500 गाड़ी दुकान के सामने आकर रुकती है। गाड़ी से चेहरा ढके दो युवक उतरते हैं। इनमें से एक चौकीदार को पकड़कर जबरन गाड़ी में बैठाता दिखाई दे रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed