फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father dies of electric shock after donating kidney to son

Yamuna Nagar News: बेटे को दी किडनी, करंट से पिता की मौत

Sat, 05 Sep 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Father dies of electric shock after donating kidney to son
कुलदीप। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेटे की जिंदगी बचाने के लिए करीब डेढ़ साल पहले अपनी एक किडनी दान करने वाले पिता कुलदीप सैनी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा वीरवार शाम जगाधरी के आरटीए रोड पर जूस की दुकान पर हुआ।
कुलदीप दुकान पर जूस की मशीन धो रहे थे। इसी दौरान मशीन के बराबर में प्लग में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के अनुसार कुलदीप सैनी ने करीब 15 दिन पहले ही जूस की दुकान शुरू की थी। इससे पहले वह हलवाई का काम करते थे। परिवार में कारोबार को नए सिरे से शुरू करने को लेकर खुशी का माहौल था। किसी ने नहीं सोचा था कि दुकान शुरू करने के महज 15 दिन बाद ही ऐसा हादसा परिवार को जिंदगी भर का गम दे जाएगा।
विज्ञापन

दामाद मलकीत ने बताया कि कुलदीप सैनी ने बेटे के इलाज और परिवार के लिए काफी संघर्ष किया था। बेटे को किडनी देने के बाद परिवार को उम्मीद थी कि अब नवीन स्वस्थ होकर अपनी जिंदगी आगे बढ़ाएगा। इसी बीच वीरवार को हुए हादसे ने परिवार को झकझोर दिया। जिस पिता ने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए अपनी किडनी तक दे दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे नवीन का चल रहा है इलाज
परिजनों ने बताया कि कुलदीप का बेटा नवीन नौकरी के लिए इटली गया था। वहां उसकी किडनी में परेशानी सामने आई। बीमारी बढ़ने के कारण नवीन को इटली से भारत लौटना पड़ा। करीब डेढ़ साल पहले बेटे की हालत को देखते हुए पिता कुलदीप ने अपनी एक किडनी उसे दान कर दी थी। पिता ने अपनी जिंदगी का हिस्सा बेटे को देकर उसे नई जिंदगी देने की कोशिश की थी। हालांकि अभी भी बेटे का इलाज चल रहा है। कुलदीप की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आन खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed