{"_id":"69f3a8c645baf1b9730c5199","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-155293-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख ठगे
Fri, 01 May 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 01 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां जम्मू कॉलोनी निवासी एक युवक को ऑस्ट्रेलिया का वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर करीब साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रामवीर ने बताया कि उनका बेटा सूजल नेहरू पैलेस रोड स्थित एक जिम में जाता था। वहीं जिम मालिक ने उसकी मुलाकात सेक्टर-18 निवासी विक्रांत शर्मा से करवाई थी। आरोपी खुद को लोगों को विदेश भेजने वाला एजेंट बताता था। बातचीत के दौरान सूजल ने ऑस्ट्रेलिया जाने की इच्छा जताई, जिस पर आरोपी ने उसे वर्क वीजा लगवाने का भरोसा दिया।
आरोपी ने इसके लिए 14 लाख रुपये खर्च बताया। झांसे में आकर परिवार ने आरोपी को अलग-अलग समय पर दस्तावेजों के साथ करीब चार लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने यह रकम पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट और मेडिकल प्रक्रिया के नाम पर ली। 26 नवंबर 2025 को आरोपी ने बताया कि वीजा मुंबई पहुंच गया है और 49 हजार रुपये और देने होंगे। इसके बाद यह रकम भी उसे दे दी गई। इसके बाद आरोपी का मोबाइल नंबर बंद हो गया। जब उसके घर पहुंचा तो वहां भी नहीं मिला।