फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud of two lakh rupees

Yamuna Nagar News: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर दो लाख की ठगी

Thu, 17 Sep 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 17 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Fraud of two lakh rupees
यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर युवती से दो लाख रुपये लेने और रकम वापस मांगने पर धमकी देने के आरोप में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने इमिग्रेशन फर्म के संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मामले में महिला कर्मचारी को साक्ष्य नहीं मिलने पर जांच में निर्दोष पाया गया है।
विज्ञापन


तेजली गांव निवासी आरती शर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि वह वर्क वीजा पर विदेश जाना चाहती थी। सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी इडूलिंक विजिन इमीग्रेशन चंडीगढ़ के संजीव कुमार और नूर से संपर्क हुआ। आरोप है कि आरोपियों ने न्यूजीलैंड का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये मांगे और शुरुआत में दो लाख रुपये लेने की बात कही। शिकायत के अनुसार आरती ने फरवरी और मार्च में अलग-अलग माध्यमों से करीब दो लाख रुपये आरोपियों को दिए। आरोप है कि इस दौरान उनसे कुछ दस्तावेजों पर बिना पढ़ाए हस्ताक्षर भी करवाए गए। बाद में आरोपियों ने जून में फाइल एंबेसी में जमा होने की बात कही, लेकिन कुछ दिन बाद वीजा रिफ्यूज होने की जानकारी दी। आरती ने रकम और दस्तावेज वापस मांगे तो आरोपियों ने कथित तौर पर रकम लौटाने से इनकार कर दिया और कार्रवाई करने पर जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। शिकायत की आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की। जांच के आधार पर पुलिस ने संजीव कुमार और इमिग्रेशन फर्म के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि मामले में आगामी जांच के दौरान आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed