{"_id":"6824fbf12746ef12f504709b","slug":"four-people-including-father-and-son-convicted-of-murder-of-jeweler-got-life-imprisonment-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-137731-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आभूषण कारोबारी की हत्या के दोषी पिता-पुत्र समेत चार को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आभूषण कारोबारी की हत्या के दोषी पिता-पुत्र समेत चार को उम्रकैद
विज्ञापन
संजीव हत्याकांड के दोषियों को अदालतत में पेश करने के लिए लेकर जाती पुलिस। संवाद
यमुनानगर। सात साल पहले श्री न्यू यमुना ज्वेलर्स के मालिक संजीव खन्ना की हत्या के दोषी साक्षी ज्वेलर्स के मालिक विनोद सूरी, उसके बेटे योगेश सूरी, रोहित और ग्लैडविन को एडिशनल सेशन जज की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने चारों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर चारों को एक-एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
इस केस की सुनवाई के दौरान 26 व्यक्तियों की अदालत में गवाही हुई। संजीव खन्ना की हत्या के बाद पुलिस ने सबसे पहले योगेश सूरी को गिरफ्तार किया था। योगेश से पूछताछ के बाद उसके दो साथियों रोहित और ग्लैडविन के अलावा योगेश के पिता विनोद सूरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में योगेश ने बताया था कि संजीव खन्ना को जान से मारने की साजिश उसके पिता योगेश सूरी ने रची थी, जिसे योगेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के कुछ महीने बाद विनोद सूरी जमानत पर बाहर आ गया था, जबकि शेष तीनों जेल में ही थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
30 लाख और 13 किलो सोना बना संजीव की हत्या की वजह
सराफ संजीव खन्ना की मौत की वजह 30 लाख रुपये और 13 किलो सोना बना था। दरअसल, संजीव खन्ना ने विनोद सूरी को 30 लाख रुपये और 13 किलो सोना दिया था। संजीव ने कई बार विनोद से अपनी रकम और सोना वापस मांगा, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। संजीव के 13 लाख और सोना हड़पने के लिए विनोद सूरी ने साजिश रची। इसके तहत विनोद सूरी के बेटे योगेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर संजीव खन्ना को मौत के घाट उतारा था। 29 जून 2018 को संजीव खन्ना के बेटे आनंद खन्ना की ओर से सिटी जगाधरी थाने में अपने पिता संजीव खन्ना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। तब आनंद खन्ना ने पुलिस को बताया कि उसके पिता संजीव खन्ना रात को अपने ज्वेलरी शोरूम से योगेश सूरी के साथ उसकी कार में बैठकर निकले थे। इसके बाद वह घर पर आए और सामान रखकर योगेश की कार में उसके साथ चले गए थे। तब संजीव ने घर वालों को बताया था कि वह योगेश के साथ सोना और रकम लेने के लिए जा रहे हैं। बाद में योगेश ने संजीव के घरवालों को बताया कि उसने संजीव खन्ना को जमींदारा पेट्रोल पंप के पास उतार दिया था।