फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four lakhs were cheated in the name of getting a job from a girl

Yamuna Nagar News: युवती से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे चार लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Four lakhs were cheated in the name of getting a job from a girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की युवती को हरियाणा में चपड़ासी की नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी हो गई। इसका आरोप बागपत क्षेत्र के निवेश राणा, राम मेहर, मनीष राणा व वीरेंद्र राणा पर लगा है। आरोप है कि हस्ताक्षर कराने की बात कहकर युवती को आरोपी अपने साथ यमुनानगर लेकर आए। यहां पर उन्होंने युवती के छेड़छाड़ कर संबंध बनाने की पेशकश की। जिसका युवती ने विरोध कर दिया और अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोपियों ने देने से इनकार कर दिया। इस संबंध में युवती ने एसपी को शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़िता ने कोर्ट में याचिका लगाई है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि करीब छह माह पूर्व उसकी आरोपियों के साथ मुलाकात हुई थी। तब सभी आरोपियों ने उसे बताया कि उनकी उत्तर प्रदेश व हरियाणा सरकार में उच्चाधिकारियों के साथ अच्छी जान पहचान है, वे उसे व उसके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी लगवा देंगे। इस तरह युवती को उनकी बातों पर विश्वास होने लगा। इसके बाद वह राजी हो गई। तब आरोपियों ने युवती को चपरासी की नौकरी लगवाने का वादा किया और बदले में चार लाख रुपये की मांग की। युवती ने कह दिया कि उसका एक रिश्तेदार यमुनानगर के गांव पांसरा में रहता है। इसके बाद जून 2023 में आरोपी उसे अपनी कार में यमुनानगर लेकर आए। यहां पर उसके रिश्तेदार ने चार लाख रुपये दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed