फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four idols made of ashtadhatu were stolen from Radhe Shyam temple

Yamuna Nagar News: राधे श्याम मंदिर से अष्ट धातु की चार मूर्तियां चोरी

Tue, 05 Nov 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Four idols made of ashtadhatu were stolen from Radhe Shyam temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुराना हमीदा के गढ़ी रोड स्थित राधे श्याम मंदिर के ताले तोड़ चोर अष्ट धातु की चार मूर्तियां, शिवलिंग का पीतल का नाग व अन्य सामान चोरी कर ले गए। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


शिकायत में पुराना हमीदा निवासी श्यामजी ने बताया कि वह गढ़ी रोड स्थित राधे श्याम मंदिर में 16 साल से पुजारी है और मंदिर के पीछे ही परिवार सहित रहता है। वह 23 अक्तूबर को पूजा पाठ करने के लिए हरिद्वार गया था। पीछे से मंदिर की पूजा पाठ व देखरेखी की जिम्मेवारी उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के खंडवा शूकूल गांव निवासी देवेंद्र तिवारी की थी। देवेंद्र तिवारी पिछले चार साल से मंदिर में रहकर पूजा पाठ करता है। देवेंद्र 24 अक्तूबर की रात मंदिर बंद करके अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह करीब पांच बजे जब देवेंद्र की आंख खुली तो उसने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था। अंदर पूजा का सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

जांच करने पर मंदिर से अष्ट धातू की चार मूर्तियां, पीतल की घंटी, पूजा का सामान, एंपलीफायर, माइक, शिवलिंग में डाला हुआ पीतल का नाग व अन्य सामान गायब था। देवेंद्र तिवारी ने फोन पर चोरी की सूचना उसे दी। दो नवंबर को वह हरिद्वार से पूजा पाठ खत्म करके वापस आया और इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed