फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four arrested for snake smuggling, rare species Red Sand Boa recovered

Yamuna Nagar News: सांप की तस्करी में चार गिरफ्तार, दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for snake smuggling, rare species Red Sand Boa recovered

विज्ञापन
छछरौली (यमुनानगर)। जिले के खंड छछरौली में रेड सैंड बोआ सांप की तस्करी करने में चार आरोपियों को वन्य प्राणी विभाग और छछरौली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। इस सांप की बाजार में कीमत करोड़ों रुपये है। धरे गए आरोपियों की पहचान साढौरा के पीरबोली गांव निवासी राम सिंह, मुजफ्फरनगर निवासी लाखन, कुलदीप शर्मा और मोहित के तौर पर हुई है। आरोपियों के पास से इंजेक्शन और कुछ विदेशी करेंसी भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है रेड सैंड बोआ प्रजाति के सांप से कैंसर और कामोत्तेजना के लिए दवा बनाई जाती है, इसलिए इसकी कीमत अधिक होती है।
जानकारी के अनुसार, वन्य प्राणी विभाग को सूचना मिली थी कुछ लोग एक दुर्लभ जाति के सांप की तस्करी करते हैं जो छछरौली के त्रिकोणी चौक से होकर गुजरेंगे। इसके बाद हरकत में आई संयुक्त टीम ने चौक के आसपास क्षेत्र की नाकाबंदी शुरू कर दी। इस दौरान जैसे ही यूपी नंबर की एक कार आई तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर उसमें सवार चारों कार सवार घबरा गए। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद हुआ। इसके बाद चारों आरोपियों को सांप के साथ छछरौली थाने लाया गया, जहां से पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब मामले की सुनवाई कुरुक्षेत्र पर्यावरण कोर्ट में की जाएगी। इस संबंध में छछरौली थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपियों के पास से कुछ इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। साथ ही कुछ विदेशी करेंसी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


सांपों की तस्करी में अब अंतरराष्ट्रीय तस्कर मुर्सलीन की तलाश में जुटी टीमें
बताया जा रहा है कि यमुनानगर में कांसापुर निवासी मुर्सलीन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांपों की तस्करी करता है। उसके कहने पर ही साढौरा के रामसिंह ने अन्य आरोपियों को बुलाया था। इसी दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम ने चारों को काबू कर लिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद अब पुलिस को मुर्सलीन की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों में है बरामद किए गए सांप की कीमत : जयवेंद्र
वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक जयवेंद्र ने गुप्त सूचना के पुलिस की मदद से तस्करों को काबू किया गया है। उनके पास से रेड सैंड बोआ प्रजाति का सांप बरामद किया गया है, जो दुर्लभ प्रजाति का है। रेड सैंड बोआ एरिक्स जॉनी, जिसे आमतौर पर इंडियन सैंड बोआ भी कहा जाता है, एक गैर विषैली प्रजाति है जो भारतीय उपमहाद्वीप के शुष्क भागों में पाई जाती है। बाजार में इसकी कीमत करोड़ों में है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed