{"_id":"6841f3a98b757d88b90b9e4e","slug":"form-a-cleanliness-committee-in-every-ward-subhash-chandra-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138872-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वार्ड में बनाएं स्वच्छता कमेटी : सुभाष चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वार्ड में बनाएं स्वच्छता कमेटी : सुभाष चंद्र
Fri, 06 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए आमजन की सहभागिता बहुत जरूरी है। इसके लिए नगर निगम के हर वार्ड में स्वच्छता कमेटी बनाई जाए। कमेटी में पूर्व सैनिक, सेवानिवृत स्कूल व कॉलेज प्राचार्य, अध्यापक, खिलाड़ी, चिकित्सक, पुलिसकर्मी व अन्य मौजिज लोगों को शामिल करें।
यह कमेटी स्कूल, संस्थाओं, एनएसएस, एनसीसी व कॉलेज के विद्यार्थियों को साथ लेकर 15 दिन में अपने वार्ड में एक बार स्वच्छता अभियान चलाए। इस अभियान में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त, अतिरिक्त निगम आयुक्त व मुख्य सफाई निरीक्षकों को भी बुलाया जाए। कार्यकारी वाइस चेयरमैन नगर निगम कार्यालय के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत आयोजित जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
कार्यशाला में उन्होंने नगर निगम के सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों, सफाई निरीक्षकों, सहायक सफाई निरीक्षकों, आईईसी एक्सपर्ट व अन्य निगम अधिकारियों को स्वच्छ भारत मिशन को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाने के सुझाव दिए। इस पर मौके पर प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर पवन शर्मा, रादौर व साढ़ौरा नगर पालिका सचिव सुरेंद्र मलिक, मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन, हरजीत सिंह, विनोद बेनीवाल, सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, गोविंद शर्मा, प्रदीप दहिया, बिट्टू, सचिन, सुमित, आईईसी एक्सपर्ट पूजा अग्रवाल, पायल, मुक्ता आदि मौजूद रहे।